Header Ads

ऐसे हुआ था ताज पर पहला फोटोशूट, स्विमसूट में आई थी मॉडल


 19 अगस्त वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। उत्तर प्रदेश को दुनिया में लोग ताज महल के लिए जानते हैं। इस ऐतिहासिक इमारत के सामने फोटो खिंचवाने के लिए आज भी लोग क्रेजी रहते हैं।

1956 में हुआ था पहला फोटोशूट
- 1956 में ब्रिटिश मैगजीन वोग ने इंडिया की अलग-अलग सिटीज में फोटोशूट करवाया था। वह फोटोशूट ब्रिटिश फोटोग्राफर नॉर्मन पार्किन्सन ने किया था। उस प्रोजेक्ट के लिए मॉडल बारबरा मूलन को लिया गया था।

- वो पहली बार था जब ताज महल में किसी मैगजीन के लिए फोटोशूट किया गया। ताज महल के अलावा जयपुर, कश्मीर जैसे शहरों में भी फोटोशूट हुए थे।
क्या है वर्ल्ड फोटोग्राफी डे?

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा ने 2010 में की थी। 19 अगस्त 1837 को फोटोग्राफी की तकनीक डेग्युएरियोटाइप का इन्वेन्शन हुआ था। इस तकनीक को फ्रांस के जोसेफ नाइसफोरे और लुई डेग्युएरे ने खोजा था। इसी वजह से आरा ने वर्ल्ड फोटो डे के लिए 19 अगस्त का दिन चुना। इस डे को सेलिब्रेट करने का मकसद तस्वीरों का वर्ल्ड कम्युनिटी पर पड़ने वाले इम्पैक्ट को बताना है। साथ ही फोटोग्राफी के पैशन को सेलिब्रेट करना भी है।