इनका बेटा बहुत बड़ा क्रिकेटर है, करोड़ों कमाता है लेकिन ये आज भी स्टेशन पर बिस्कुट बेचते हैं
दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे विकेट लेने वाले महान श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भले ही करोड़ों के मालिक हों पर उनके पिता अब भी रेलवे स्टेशन पर बिस्किट बेंचते हैं। जी हां, मुरलीधरन के पिता सिन्नासामी एक छोटी सी फैक्ट्री चलाते है जिसमें उन्होंने कुछ लोगों को काम पर रखा है। वे वहां बिस्किट बना कर श्रीलंका कई इलकों में बेचते हैं।
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सिन्नासामी ने बताया कि वे बिस्किट की मार्केटिंग के लिए बेटे मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वे ऐसा करके बिजनेस को दोगुना कर सकते हैं लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते
इसके पीछे का कारण बताते हुए सिन्नासामी ने कहा, मैं अपने बेटे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। मैं अपने फायदे के लिए उसका नुकसान नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि मुरलीधरन के पास श्रीलंका के एक बड़े ब्रांड के बिस्किट के एंडोर्समेंट हैं और वे नहीं चाहते कि मुरलीधरन को इनसे होने वाली कमाई बंद हो जाए।
आपको बता दें कि भले ही मुरलीधरन के पिता अपने बेटे के नाम का इस्तेमाल बिजनेस में नहीं करते पर पल्लेकेल के लोग ये बखूबी जानते हैं कि यह ब्रांड मुरलीधरन के पिता का है।
बेटे के बदौलत आलीशान घर और तमाम शान-ओ-शौकत होने के बावजूद मुरलीधरन के पिता बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। वे हमेशा एक सफेद रंग की लुंगी में नजर आते हैं।


Post a Comment