Header Ads

पति ने दिया जिंदगीभर का दर्द, 3 महीने कोमा में रही लड़की की है ये कहानी


बुरहानपुर में एसपी ऑफिस में एक नवविवाहिता ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुन एसपी सहित सभी लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि उसके पति और ससुरालवालों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह कोमा में चली गई।

तीन महीने कोमा में रहने के बाद उसे होश आया और फिर गंभीर हालत में उसने एक बेटी को जन्म दिया। अपनी मां और भाई के साथ आई महिला ने एसपी आरआरएस परिहार से पति और ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग की।

- सिंधी बस्ती कटनी कैंप निवासी गोसकी ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले महाराष्ट्र के आकोला निवासी विकास श्रीचंद साधवानी से हुई थी। गोसकी और विकास दोनों की ये दूसरी शादी थी।

 दूसरी शादी के बाद भी उसने पहली पत्नी से संबंध नहीं छोड़ा। इसी बात को लेकर वह गोसकी के साथ आए दिन मारपीट करता था। 5 मार्च को उसने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से बीमार हो गई। इसके बाद गोसकी के परिजनों ने 19 मार्च को उसे पुणे के अस्पताल में भर्ती करवाया।

हमें नहीं पता था मारपीट के बारे में

- मां सोनू हरिकृष्ण ने कि बताया वहां डॉक्टरों ने बेटी की शुगर डाउन होने की जानकारी दी। कुछ घंटों बाद ही बेटी कोमा में चली गई। इसके बाद हमने वहीं रखकर उसका इलाज करवाया। हमें मारपीट के बारे में कुछ भी पता नहीं था। जब 5 जून को बेटी को होश आया तो उसने पूरी आपबीती बताई। उसने बताया कि पति उसे बेरहमी से पीटता था, वह एक साल से लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

- उसकी हालत देख डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में ही रखा, जहां एक महीने बाद 13 जुलाई को उसने एक बेटी को जन्म दिया। 27 जुलाई को डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद हम उसे बुरहानपुर लेकर आए। मंगलवार को पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और पति सहित ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग की।

जो बातें बताई हम सदमे में आ गए

- मां सोनू ने बताया कि बेटी बीमारी और मारपीट से कमजोर हो गई है। शुगर डाउन होने के कारण उसमें खड़े रहने तक की ताकत नहीं बची है। अब उसका सहारा व्हील चेअर ही है।

हंसती, खेलती मासूम बेटी पति की प्रताड़ना सहती रही, लेकिन पति का दिल नहीं पसीजा। बेटी को खाना भी नहीं देते थे। जब होश में आई तो ऐसी-एसी बातें बताई कि हम सदमे आ गए। उस बेरहम ने हमारा सबकुछ लूट लिया है।