Header Ads

3 महीने पहले हुई थी फौजी की शादी, डिनर कर सोने गए दोनों, फिर हुआ ये


यहां एक आर्मी के जवान की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पाई गई है। इधर उसके बेडरूम में पत्नी का शव मिला है। 21 साल के इस जवान की शादी महज 3 महीने पहले हुई थी। जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस घटना से इलाके में सभी शॉक्ड हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...


- पामगढ़ थाना इलाके का रहने वाला 21 वर्षीय आकाश सिंह थल सेना में गनर था।
- ग्राम कसौंदी जिला जांजगीर की रहने वाली निकिता सिंह की शादी गांव कोड़ाभाट, थाना पामगढ़, जांजगीर के रहने वाले आकाश सिंह से 7 मई 2017 को हुई थी।


- जवान रक्षाबंधन की छुट्टी में घर आया था। बीती रात उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था। फिर दोनों खाना खाया और और बेडरूम सोने चले गए।


- देर राम उसने पत्नी निकिता का गला घोंटा और घर से धीरे से इको कार से घर से करीब 30 किमी दूर अकलतरा रेलवे स्टेशन चला गया।


- यहां करीब 4 बजे वो गाड़ी स्टेशन के बाहर खड़ी करके प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गया और आ रही मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर अपना गला रख दिया।

- सुबह जब ट्रैक पर उसके शव को देखा गया तो लोगों ने जीआरपी को सूचित किया।
- जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इधर घर पर जब लोगों उसके बेडरूम में बहू का शव पड़ा देखा तो चीखने लगे।


- मौके पर पुलिस आई और आकाश की तलाश होने लगी। इधर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा रेलवे स्टेशन पर किसी पे सुसाइड किया है। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आकाश ने भी सुसाइड कर लिया है।


प्लेटफार्म नंबर 2 पर पड़ी लाश से स्पष्ट है कि आत्मघाती कदम उठाने वाला युवक मालगाड़ी को देखकर आंख बंद करके रेलवे ट्रैक पर गर्दन को रखकर पेट के बल चित्त लेट गया और उसका सिर धड़ से कट गया।


आत्मघाती कदम उठाने से पहले जवान आकाश चंदेल ने सुसाइडल नोट भी लिखा है। उसने अपने पापा को संबोधित करते हुए भावुक होकर लिखा है कि पापा हमें माफ करना और भाई को हमेशा के लिए वापस बुला लेना।


सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना मिला। उन्होंने जीआरपी चांपा को घटना से अवगत कराया, तब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया व्हाट्स एप पर मृतक के शव का फोटो वायरल होने पर शिनाख्त हुई। जवान के शव को जीआरपी चांपा द्वारा रेलवे ट्रैक से उठाकर प्लेटफार्म नं. 2 मे ले जाया गया। शव का पंचनामा करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा भेजा गया।


मैं आकाश अपने पूरे होशो हवास में यह कह रहा हूं कि मैं अपनी बीवी निकीता की मर्जी से हम दोनों खुदकुशी करने जा रहे हैं। पहले मैने निकीता का गला दबाया फिर मैं स्वयं रेलवे स्टेशन में जाकर खुदकुशी करूंगा। इसमें मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। मैंने और निकीता ने खुद ये कदम उठाया है। ये हमारी मजबूरी थी कि मैं फौज में था और मैं सिर्फ २, 3 माह के लिए ही घर आता था।

घटना से तीन दिन पहले ही मृतका अपने मायके से ससुराल आई थी।
- मृतका के चाचा ने कहा कि पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। इनकी भतीजी ऐसा स्टेप नहीं उठा सकती है। उसकी हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।