Header Ads

रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों में नहीं लगेगा महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों का किराया


रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में महिलाएं अब अपने 15 साल तक के बच्चे भी साथ ले जा सकेंगी। उनसे किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तक चलने वाली साधारण बसों में मिलेगी। रक्षाबंधन पर बसों में केवल लड़कियों और महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। इस बार 15 साल तक के बच्चों को भी फ्री करने का फैसला किया है। यह सुविधा 6 अगस्त को दोपहर बाद से 7 अगस्त की आधी रात तक मिलेगी।