15 साल के अमीर लड़के से मिलने पहुंचे सलमान, फरारी देख ऐसे किया रिएक्ट
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैं’ की शूटिंग में बिजी हैं। अली अब्बास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म शूटिंग के अपने अंतिम पड़ाव पर है। सलमान इसकी शूटिंग के लिए अभी अबू धाबी में हैं। इसी बीच वो अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर वहां के एक सुपर-रीच लड़के राशेद बेल्हसा से मुलाकात करने पहुंचे। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।फरारी कारों का मालिक है राशेद...
- सलमान और जिस रिच लड़के राशेद से मिलने पहुंचे, वो अभी महज 15 साल का है।
- राशेद कारों के लिमिटेड वर्जन सीरीज का मालिक है। उन्होंने फेरारी कार को अपने लिए कस्टमाइज्ड भी करा रखा है।
- राशेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान उनकी कस्टमाइज्ड कार देखकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
- वीडियो में सलमान कार को काफी ध्यान से देखते और पास जाकर टच करते नजर आ रहे हैं। साथ ही राशेद को कहते हैं कि तुम पर गर्व है और तुम्हें बहुत दूर तक जाना है।
- राशेद ने सलमान का एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बड़े आराम से सोफे पर बैठकर राशेद की नई फेरारी का वीडियो मोबाइल में देख रहे हैं।
सलमान को भी है गाड़ियों का शौक
- सलमान खुद गाड़ियों के शौकीन हैं और उनके पास एक से बढ़कर लग्जरी गाड़ियां है।
- कुछ टाइम पहले ही ऐसी खबरें आई थी शाहरुख खान ने सलमान को एक मर्सिडीज कार GLE 43amg Coupe गिफ्ट की थी।
- इस कार की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए है।
- दरअसल सलमान ने बिजी शेड्यूल के बाद भी शाहरुख की आनंद एल राय वाली फिल्म में कैमियो किया था। इसी परफॉर्मेंस के इंप्रैस होकर उन्हें शाहरुख ने ये कार दी थी।

Post a Comment