11 साल की फीमेल स्टूडेंट को टीचर करता था ऐसे-ऐसे मैसेज, फिर हुआ ये
हांगकांग में एक टीचर अपनी 11 साल की स्टूडेंट को काफी आपत्तिजनक मैसेज करता था।
हाल ही में असम के हेलाकांडी के एक टीचर की स्टूडेंट के साथ आपत्तिजनक तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हुई थी। हालांकि, गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है हांगकांग में, जहां एक टीचर अपनी 11 साल की स्टूडेंट को अजीबोगरीब मैसेज करता था। 'मिस यू और लव यू' करता था मैसेज
एक वेबसाइट के मुताबिक, यूएन लोंग प्राइमरी स्कूल का एक टीचर अपनी स्टूडेंट को काफी आपत्तिजनक मैसेज करता था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित की बड़ी बहन ने मैसेज के स्क्रीनशॉट को सोशल साइट फेसबुक पर सार्वजनिक किया। बताया जाता है कि लड़की ने हाल ही में अपनी प्राइमरी की पढ़ाई खत्म की है।
आरोपी टीचर पीड़ित को 'गाडिस' यानी की देवी कहकर बुलाता था और उसे हमेशा मैसेज करता रहता था। आरोपी टीचर मैसेज में अक्सर उसे 'जब तुम हंसती हो तो काफी सुंदर लगती हो', 'मिस यू' और 'लव यू' लिखा करता था।' इतना ही नहीं लड़के को लड़की अपनी ओर कैसे आकर्षित कर सकती है, उसके बारे में भी सलाह देते रहता था।
एक दिन टीचर उसके लिए एक डॉल लेकर आया और जबरन सेल्फी लेने की जिद करने लगा। आखिरकार, पीड़ित लड़की ने तंग आकर सारी बातें अपनी बड़ी बहने से बता दी। इसके बाद मामला प्रिंसिपल तक पहुंच गया।
वहीं, प्रिंसिपल ने जब उससे सवाल-जवाब शुरू किया तो अपनी सफाई में उसका कहना था 'वो मेरी बेटी की तरह है, इसलिए मैं उसका इतना केयर करता था।' मामले का खुलासा होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
वहीं, लड़की की मां ने टीचर की शिकायत पुलिस से और स्कूल ने एजुकेशन ब्यूरो से कर दी है। फिलहाल दोनों से मामले की छानबीन जारी है।


Post a Comment