Header Ads

इस एक्ट्रेस को अनजान शख्स भेजता था अश्लील वीडियो, रह चुकी मिस इंडिया


मार्च 2017 में एक अनजान शख्स सोनू को अश्लील कॉल्स करने के साथ ही गंदे वीडियो भी भेजता था।

80 और 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस सोनू वालिया ने 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। मार्च, 2017 में एक अनजान शख्स सोनू को अश्लील कॉल्स करने के साथ ही गंदे वीडियो भी भेजता था। सोनू के मुताबिक, जब उन्होंने कॉलर को चेतावनी दी तो कॉल्स कम होने के बजाय उल्टा और बढ़ गईं। बाद में उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पहले सोचा कोई फैन होगा लेकिन...

- सोनू वालिया को जब शुरू में ये मैसेज मिले तो उन्हें लगा कि कोई फैन होगा जो फ्लर्ट कर रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे उस शख्स ने उन्हें नॉनवेज जोक्स भेजने शुरू कर दिए। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इसे इग्नोर किया।
- लेकिन हद तो तब हो गई जब उसने मुझे सेक्शुअल नेचर वाले फोटोज और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद मुझे लगा कि ये सीरियस मामला है। फाइनली पुलिस में कम्पलेंट की।

बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम...

19 फरवरी, 1964 को दिल्ली की पंजाबी फैमिली में जन्मीं सोनू को बतौर लीड एक्ट्रेस जब फिल्मों में खास कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में उनके काम की काफी आलोचना हुई। ऐसे में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने NRI सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। उनकी एक लड़की भी है।

फिल्म 'आकर्षण' में दिए थे बोल्ड सीन्स...

1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' से पॉपुलर हुईं सोनू वालिया ने इसी साल फिल्म 'आकर्षण' में काफी बोल्ड सीन दिए। फिल्म के एक सीन में झरने के किनारे जब उन पर एक हॉट सीन फिल्माया गया तो तहलका मच गया। उस दौर में इतने बोल्ड सीन्स परदे पर करना इतना आसान नहीं था।

2010 में हो गई थी पति की मौत...

2000 में उन्होंने होटल व्यवसायी सूर्य प्रताप सिंह से शादी की थी, जिनकी किडनी खराब होने से 2010 में मौत हो गई। सोनू 2015 में 'जोगिया रॉक्स' की को-प्रोड्यूसर भी रहीं। लेकिन ये फिल्म ज्यादा चर्चा में नहीं आ सकी। इसके बाद से सोनू लाइमलाइट से दूर ही हैं।

2010 में हो गई थी पति की मौत...

2000 में उन्होंने होटल व्यवसायी सूर्य प्रताप सिंह से शादी की थी, जिनकी किडनी खराब होने से 2010 में मौत हो गई। सोनू 2015 में 'जोगिया रॉक्स' की को-प्रोड्यूसर भी रहीं। लेकिन ये फिल्म ज्यादा चर्चा में नहीं आ सकी। इसके बाद से सोनू लाइमलाइट से दूर ही हैं।

मिस इंडिया रह चुकी हैं सोनू वालिया...

सोनू वालिया 1985 में मिस इंडिया चुनी गईं। कॉम्पिटीशन जीतने पर उन्हें जूही चावला ने क्राउन पहनाया, जो उनसे पहले मिस इंडिया थीं। सोनू साइकोलॉजी में ग्रैजुएट होने के साथ ही जर्नलिज्म की स्टूडेंट भी रहीं। उन्होंने हेमा मालिनी की फिल्म 'दिल आशना है' में भी काम किया है, जो कि शाहरुख खान की शुरुआती फिल्मों में से एक है। इसके बाद वो बड़े पर्दे से गायब हो गईं और कुछ टीवी शोज में ही नज़र आईं।

क्राउन ने खोला बॉलीवुड का रास्ता...

मॉडलिंग में सफल और मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद सोनू के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। उन्होंने 1988 में 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म से उन्हें काफी सुर्खियां मिली। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिला।

इन फिल्मों में नजर आईं सोनू...

इसके बाद उन्होंने 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'तहलका', 'दिल आशना है' जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, वो लीड एक्ट्रेस के तौर पर सफल नहीं रहीं। फिल्मों के साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया।