जब सलमान के कारण अमिताभ-ऐश्वर्या ने किया इस अवॉर्ड शो में जाने से इनकार!
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी (IIFA) अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड स्टार्स न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। 14 से 15 जुलाई 2017 तक चलने वाले इन अवॉर्ड्स का यह 18वां साल है। एक वक्त था, जब अमिताभ बच्चन इन अवॉर्ड्स के ब्रांड एम्बेसडर थे। बावजूद इसके उन्होंने और उनकी फैमिली ने इस सेरेमनी का बायकॉट किया था। हम बात कर रहे हैं 2010 की, उस साल अवॉर्ड सेरेमनी श्रीलंका में हुई थी। सलमान की वजह से अवॉर्ड्स से दूर हो गए थे अमिताभ...
- अमिताभ बच्चन ने अवॉर्ड्स सेरेमनी के लिए प्रोमो शूट कर लिया था। तभी अचानक ऑर्गनाइजर्स ने कुछ ऐसा किया कि बिग बी नाराज हो गए।
- एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मानें तो ऑर्गनाइजर्स ने अमिताभ से डिस्कस किए बगैर न केवल अवॉर्ड्स सेरेमनी श्रीलंका में कराई, बल्कि सलमान खान को शो का होस्ट बना दिया।
- इस बात से अमिताभ बहुत आहत हुए और उन्होंने फैमिली के साथ सेरेमनी का बायकॉट कर दिया।
- ऑर्गनाइजर्स ने अमिताभ को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अडिग रहे। इस दौरान उन्होंने बड़ी ही विनम्रता से कहा था कि वे आगे इस एसोसिएशन से जुड़कर नहीं रहना चाहते।
जब एक फैन ने किया शाहरुख को हर्ट
- एक रिपोर्ट के मुताबिक 2011 में IIFA के दौरान जब शाहरुख खान स्टेज पर थे, तभी एक फैन बैरिकेड से कूद गया और सिक्युरिटी को चकमा देते हुए स्टेज तक पहुंच गया था।
- फैन जाकर शाहरुख के पैरों में गिर गया। तब शाहरुख ने कहा था, "तुमने मुझे हर्ट किया है।" हालांकि, इसके बावजूद भी शाहरुख इवेंट के बाद उस फैन से मिलने को तैयार हो गए थे।
जब एक्स-लवर्स करीना-शाहिद आए आमने-सामने
- IIFA 2014 के दौरान सालों बाद ऐसा मौक़ा आया, जब एक्स-लवर्स शाहिद कपूर और करीना कपूर आमने-सामने आ गए।
-इस दौरान शाहिद सेरेमनी के होस्ट थे, जबकि करीना हसबैंड सैफ अली खान के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर पहुंची थीं।
- सिचुएशन कुछ अजीब थी, लेकिन करीना ने बड़ी ही समझदारी से इसे हैंडल किया। उन्होंने शाहिद को 'Hi' किया और अवॉर्ड प्रेजेंट कर वापस अपनी जगह पर लौट आईं।


Post a Comment