Header Ads

दुनिया के पावरफुल शख्स की 'मिस्ट्री गर्ल' कार में नजर आई महिला




 दुनिया के पावरफुल लीडर्स में से एक रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उनकी कार में एक महिला नजर आई। पुतिन ब्लैक मर्सिडीज कार से अपने फेवरिट रिजॉर्ट पहुंचे थे। कार से उतरते ही उन्होंने पीछे का दरवाजा खोला, इसी बीच कार में बैठी महिला ने उन्हें एक फोटोग्राफर की ओर इशारा किया। ये देखते ही पुतिन तुरंत कार का दरवाजा बंद कर आगे बढ़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुतिन के कई महिलाओं से रिलेशन रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित ओलिंपिक गोल्ड मैडलिस्ट 33 साल की एलीना काबाऐवा रही हैं। बताया जाता है कि पुतिन और एलीना के बीच रिलेशन 2008 से शुरू हुए थे।सात साल सांसद रहीं एलीना...


- पुतिन-एलीना अफेयर की न्यूज पहली बार 2008 में मॉस्को के न्यूजपेपर में छपा था।
- ये पेपर मीडिया टायकून और रूस के जासूस अलेक्जेंडर लेबेदेव का है।
- बता दें, 63 साल के पुतिन ने 2013 में वाइफ ल्यूडमिला से डिवोर्स ले लिया था।

- 2007 से 2014 तक सांसद रहीं एलीना ने पुतिन से नाम जुड़ने के बाद मीडिया से दूरी बना ली थी।
- वे अब मुश्किल से ही किसी पब्लिक इवेंट्स में नजर आती हैं।
- लेकिन, हाल ही में वे मॉस्को के एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आईं।

- जब मीडिया ने उसने पुतिन से रिलेशन पर सवाल किए तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
- हालांकि, एलीना से रिलेशन की बात को पुतिन भी हमेशा अफवाह बताते आए हैं।
- कुछ समय पहले एलीना वेडिंग रिंग के चलते भी मीडिया सुर्खियों में रही थीं।
- बताया जाता है कि पुतिन के खौफ के चलते ज्यादातर मीडियाकर्मी भी एलीना से इस बारे में कोई सवाल नहीं करते