Header Ads

जियो सिम यूज करने वाले हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए ये 7 बातें


जियो के करीब 12 करोड़ ग्राहकों का डाटा एक वेबसाइट पर लीक होने का मामला सामने आया। इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारी आ रही है।

दो दिन पहले जियो के करीब 12 करोड़ ग्राहकों का डाटा एक वेबसाइट पर लीक होने का मामला सामने आया। magicapk.com नामक साइट पर जियो यूजर की डिटेल लीक हुई। अब इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारियां सामने आईं हैं, जो हर जियो यूजर को मालूम होना चाहिए।

#कंपनियों के पास यूजर की बहुत सी जानकारी होती है
इस बारे में हमने सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मुकेश चौधरी (जयपुर) से बात की तो उन्होंने बताया कि टेलीकॉम कंपनियों के पास यूजर की बहुत सी जानकारी होती है। हमारे फोन में रहने वाली हर जानकारी जैसे कॉन्टेक्ट नंबर, फोटो, वीडियो और कॉल रिकार्डिंग तक कंपनियों के पास पहुंच जाती है।
#सभी जानकारियां आसानी से जुटाई जा सकती हैं
ऐसे में यदि कोई इसे हैक कर लेता है तो हैकर आपकी लोकेशन तक पता कर सकता है। कब किसे क्या मैसेज भेजा? किससे क्या बात की? कौन-कौन आपके कॉन्टेक्ट में है? ये सभी जानकारियां आसानी से जुटाई जा सकती हैं। आज हम ऐसी टिप्स बता रहे हैं जो हर यूजर को पता होनी चाहिए। इससे आप रिस्क को कम कर सकते हैं।