घर दिलाने के नाम पर मुंबई में मॉडल से रेप, दो बार करवाया अबॉर्शन
आरोप के मुताबिक ऐस्टेट एजेंट कई महीने से मॉडल को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहा था।
शहर के वर्सोवा इलाके में रहने वाली एक 26 साल की मॉडल ने लगाया है मकान दिलाने के नाम पर एक ऐस्टेट एजेंट पर रेप करने का आरोप। आरोप के मुताबिक ऐस्टेट एजेंट कई महीने से मॉडल को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहा था। इतना ही नहीं उसने मॉडल का दो बार जबरन गर्भपात भी कराया। क्या है मॉडल का आरोप...
- पीड़ित मॉडल उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वो मुंबई फिल्मों में काम करने के लिए आई थी।
- मुंबई में घर तलाशने के दौरान एक दोस्त की पार्टी में मॉडल की मुलाकात आरोपी मनीष पिकवड़े(28) से हुई। मनीष ने खुद को एस्टेट एजेंट बताकर पीड़ित को मुंबई में फ्लैट दिलाने में हेल्प करने का भरोसा दिलाया था।
- उसने मॉडल को अपने घर के पास ही फ्लैट दिलाया और अक्सर उसके घर आने जाने लगा। आरोप के मुताबिक मनीष ने एक दिन मॉडल के साथ रेप किया और फिर लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा।
शादी का वादा करके किया रेप
- जब मॉडल ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की चेतावनी दी तब उसने शादी का वादा कर उसे चुप करा दिया। इस बीच पीड़ित को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
- जांच में सामने आया कि, रेप के बाद मॉडल दो बार प्रेग्नेंट भी हुई थी, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती उसका अबॉर्शन करवा दिया।
बुरी तरह से पिटाई का आरोप
- शुक्रवार को मनीष ने मॉडल की बुरी तरह से पिटाई की, जिसके बाद मॉडल सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी मनीष के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल का केस रजिस्टर करवाया।
- वर्सोवा पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया की, पीड़ित मॉडल की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
- केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया है।


Post a Comment