Header Ads

कब और कैसे होगी आपकी मौत, बता देगा ये सॉफ्टवेयर



ऑस्ट्रेलिया के रिचर्सर की टीम ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो आपकी मौत की जानकारी देगा।

सुनने में अजीब लग रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के रिचर्सर की टीम ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो आपकी मौत की जानकारी देगा। यह आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस पर बेस्ड है। बड़ी बात ये है कि इस सॉफ्टवेयर की भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 70 फीसदी मामलों में सही रिजल्ट देता है। यह सॉफ्टवेयर बॉडी के पार्ट्स की इमेज को एनालाइज करके रिजल्ट देता है।

5 साल बाद मर गए लोग
आस्ट्रेलिया में छपी साइंटिफिक जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यह सिस्टम साउथ ऑस्ट्रेलिया की Adelaide यूनिवर्सिटी ने तैयार किया है। इस सिस्टम की मदद से कुछ दिनों पहले 48 मरीजों के ऑर्गन की इमेजेस को स्टडी कर बताया कि वे 5 साल में मर जाएंगे और ये भविष्यवाणी 70 प्रतिशत तक सही साबित हईं।
नाम का नहीं हुआ खुलासा
वैज्ञानिकों ने इस सॉफ्टवेयर के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है। यह सॉफ्टवेयर गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदना साबित होगा। इस सॉफ्टवेयर के जरिए खतरनाक बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगाया जा सकता है।

सीरियस बीमारियों को पकड़ लेता है जल्दी
इस सॉफ्टवेयर की सबसे ज्यादा एक्वेरेसी सीरियस डिसीज जैसे हार्ट फैल्योर emphysema आदि में साबित हुई है। इस प्रोजेक्ट के मैनेजर डॉक्टर ल्यूक ओआकडेन रेनर का कहना है कि हालांकि अभी कम लोगों पर इसको टेस्ट किया है लेकिन इसकी एक्वेरेसी एकदम ठीक पाई गई। यह सिस्टम ठीक ढंग से काम रहा है