Header Ads

ऐसा होगा Jio का 500 रुपए का 4G फोन, समाने आईं नई फोटोज और फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई को जियो 500 रुपए वाला 4G फीचर फोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की नई फोटोज सामने आई हैं। यह फोटोज TechPP और TelecomTalk वेबसाइट्स पर लीक हुई हैं। यह फोन लॉन्चिंग की खबरों के ठीक पहले सामने आई हैं इसलिए इन्हें रियलटी के बेहद करीब माना जा रहा है। फोटो में फोन पर LYF ब्रांड का लोगो दिखाई दे रहा है। इसके फ्रंट में टॉर्च लाइट का आइकन है। ऊपर मेन्यू और बैक बटन और दांए बाएं फोन को लगाने और काटने का ऑप्शन दिख रहा है।

फोन पर कंपनी देगी बढ़ा डिस्काउंट
यह फोटो पहले लीक हुए फोटो से पूरी तरह अलग है। पुरानी फोटो में जियो ऐप्स का आइकन भी स्पॉट किया गया था। इसमें ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। एनालिस्ट का कहना है कि 500 रुपए में कोई 4G फोन नहीं आ सकता। कंपनी इस फोन पर करीब 975 रुपए तक की छूट देगी। इसकी कीमत 1500 रुपए के लगभग ही होगी। छूट के बाद यह फोन इस कीमत में उपलब्ध हो सकता है।
इसलिए आ रही ऐसी खबरें
लंबे समय से इस फोन की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि 21 जुलाई को रिलायंस जियो की सालाना बैठक होनी है। इसमें इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 4G फोन 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा ये
जब नई फोटो लीक के बारे में हमने जियो के स्पोक पर्सन से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी कंपनी ने फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ऐसे हैं फोन के नए फीचर्स
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो 4G VoLTE फीचर फोन में बेसिक हार्डवेयर होंगे।
- 2.4 इंच का स्क्रीन, 512MB रैम, 4GB इनबिल्ट स्टोरेज, रैम को माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे।
- जियो सिम की 4G कनेक्टिविटी के अलावा इन फोन में Wi-Fi, NFC और GPS सपोर्ट होगा।
- इसमें कौन सा प्रोसेसर होगा ऐसी डिटेल नहीं है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें एंट्री लेवल का क्वॉलकॉम प्रोसेसर होगा।
- Snapdragon 205 SoC होने की उम्मीद है जो सस्ते 4G Volte फोन में होता है।

2 करोड़ 4G फीचर बनने का दिया ऑर्डर :
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो ने दो करोड़ 4G फीचर फोन का ऑर्डर दिया है।
- इस फोन की पहली डिलिवरी इसी महीने में मिलने की उम्मीद है।
- कंपनी इस फोन को उन यूजर्स तक पहुंचाना चाहती है जो 2G हैंडसेट का यूज कर रहे हैं।