गिनीज बुक में दर्ज है इस साधु का नाम, ये है रिकॉर्ड
मैसूर के रहने वाले 75 साल के डॉक्टर गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी का नाम हाल ही में गिनीज बुक में दर्ज हुआ है। स्वामीजी का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा चिड़िया पालने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जानिए स्वामीजी के बारे में....
सच्चिदानंद स्वामीजी मैसूर स्थित 'अवधूत दत्ता पीतम आश्रम' के संस्थापक हैं। स्वामीजी ने अपना पूरा जीवन चिड़ियों की देखभाल के लिए समर्पित कर दिया है। गिनीज बुक के मुताबिक, स्वामीजी ने 468 प्रजाति की रंग-बिरंगे कुल 2100 चिड़िया पाल रखा है। चिड़ियों की देखभाल के लिए स्वामीजी ने साल 2012 में सुका वाना नामक पुनरुद्धार केन्द्र भी खोला था। बताया जाता है कि स्वामीजी को चिड़ियों का कलेक्शन करने का जुनून है। इसलिए, वे दुनियाभर में घूमघूम कर अलग-अलग प्रजातियों के चिड़ियों को अपने आश्रम में लाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। इतना ही नहीं वो बीमार, घायल और भटके हुए चिड़ियों को भी अपने आश्रम में पनाह देते हैं। चिड़ियों की अच्छे से देखभाल हो इसके लिए उन्होंने जंगल के बीच 21 एकड़ में चिड़ियाघर भी बना रखा है।
एक हादसे ने बदल दी सोच
स्वामीजी बताते हैं कि करीब 6 साल पहले वो वेनेजुएला के एंजल फॉल घूमने गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और करीब 100 फीट नीचे वो गिर गए। जब उन्हें होश आया तो देखा कि करीब एक सौ चिड़िया उनके आस-पास बैठा है। वहीं, उन्होंने डिसाइड किया कि आज के बाद वो चिड़ियों की देखभाल करेंगे और उनका सहारा बनेंगे। जल्द ही वो इंडिया वापस आ गए और सबसे पहले अपने आश्रम में चिड़ियाघर बनाने के प्लान बनाया। इसके अलावा वेटनरी हॉस्पिटल और पुनरुद्धार केन्द्र और चिड़ियों के रहने के लिए दर्जनों बर्ड रूम भी बनवाया। चिड़ियाघर का डिजाइन उन्होंने सिंगापुर के जुरोंग बर्ड पार्क की तरह तैयार किया है। आलम ये है कि आज के समय में यह लोगों और बर्ड एक्सपर्ट के लिए आकर्षण केन्द्र बन गया है। स्वामीजी के अलावा इस आश्रम में 50 से ज्यादा आदमी दिन-रात चिड़ियों की देखभाल में लगे रहते हैं।


Post a Comment