Header Ads

कपूर खानदान की ये दो बहनें जो एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करतीं


बॉलीवुड के कपूर खानदान की दो बहनें एक-दूसरे से बात नहीं करती हैं।

ये तो सभी को पता है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान में बेटियों और बहुओं को फिल्मों में काम करने पर पाबंदी रही है। बावजूद इसके करिश्मा और करीना कपूर ने फिल्मों में काम किया। लेकिन रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर स्क्रीन से दूर ही रहीं। वे बिजनेसवुमन हैं। उनका ज्वैलरी और फैशन डिजाइनिंग का बिजनेस है। वहीं, रिद्धिमा से जुड़ी एक बात और है जो हमेशा चर्चा में रहती है, वो ये कि उनकी और करिश्मा कपूर की आपस में बिल्कुल नहीं बनती है। दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं। मांओं की वजह से दोनों बहनों में नहीं पटती...

कपूर खानदान काफी बड़ा है। इनमें से कुछ के तो आपस में अच्छे रिलेशन है, वहीं कुछ एक-दूसरे को पसंद नहीं करते। रिपोर्ट्स की मानें तो इस खानदान की दो बहुएं बबिता और नीतू सिंह में शुरू से नहीं बनी। दोनों आपस में बात करना तो दूर, एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। यही वजह है कि इनकी बेटियों की भी आपस में नहीं बनी। नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा और बबिता की बेटी करिश्मा आज भी एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करती हैं।

एक-दूसरे को करतीं नजरअंदाज

कहा जाता हैं कि बचपन में तो दोनों बहनों के बीच रिलेशन अच्छे थे, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़ी हुईं, इनके रिश्ते में खटास बढ़ती गई। वजह दोनों की मांओं के बीच अच्छे रिलेशन नहीं रहे। बड़े होते-होते हालात ये हो गए कि कहीं गलती से भी दोनों एक इवेंट में शामिल हों तो एक-दूसरे को नजरअंदाज कर देती थीं। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने तब और जोर पकड़ा जब वे एक-दूसरे की शादी तक में शामिल नहीं हुईं। रिद्धिमा के भाई रणबीर अपनी दोनों कजिन करिश्मा और करीना के क्लोज हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में करीना-करिश्मा रिद्धिमा और रणबीर कपूर से बात नहीं करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे जहां रणबीर करीना और करिश्मा के करीब आ गए, वहीं रिद्धिमा और करिश्मा के बीच दूरियां ही रहीं। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।

बढ़ जाएगा झगड़ा

कुछ महीने पहले मीडिया में आई खबरों की मानें तो रिद्धिमा ने करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेव के साथ हाथ मिलाया है और अब वे उनके साथ ज्वैलरी बिजनेस करेंगी। इससे रिद्धिमा और करिश्मा के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। हालांकि, कुछ महीनों पहले दिए एक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा था कि उन्हें करिश्मा से कोई प्रॉब्लम नहीं है।

मां के साथ कई मैगजीन्स कवर पर

रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं थी। वे सिंगिंग और फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। वे फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। बॉलीवुड पार्टियों में भी रिद्धिमा अक्सर देखी जाती हैं। अपनी मां के साथ रिद्धिमा कई फैशन मैगजीन्स के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।

दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन से की शादी

रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी। दोनों ने तीन साल की डेटिंग के बाद 2006 में शादी की। भरत की अपनी गारमेंट कंपनी और फैशन हाउस है। रिद्धिमा की एक बेटी है समारा साहनी। बता दें कि रिद्धिमा रणबीर से बड़ी हैं, लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर है। दोनों में केवल 6 दिनों का अंतर है। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था, "मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं।" इसीलिए रिद्धिमा नाम रखा गया था।