Header Ads

महाभारत का आखिरी सीन पूरा होने पर रोने लगे थे ‘अर्जुन’, गले लग यूं जज्बाती हो गए थे बाकी कलाकार


90 के दशक में महाभारत सीरियल आता था। 94 एपिसोड बने और डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए। सीरियल का आखिरी सीन जब फिल्माया जा रहा था, तब...

इंसान बड़ा जज्बाती होता है। वह कुछ दिन किसी चीज के साथ रहे, तो उसे उससे लगाव हो जाता है। और जब वह चीज उससे दूर होती है, तो उसे उसके जाने का गम सताता है। कुछ ऐसा ही महाभारत सीरियल के मामले में भी हुआ था। 90 के दशक में महाभारत सीरियल आता था। 94 एपिसोड बने और डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए। सीरियल का आखिरी सीन जब फिल्माया जा रहा था, तब महाभारत के सेट पर अधिकतर लोग जज्बाती थे। जैसे ही सीन पूरा हुआ, तो सेट पर कमाल का माहौल देखने को मिला।
कलाकार एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। कुछ खुशी के मारे अपने आंसूं नहीं संभाल पाए। उनमें से एक अर्जुन का किरदार निभाने वाले कलाकार भी थे। डायरेक्टर के चेहरे पर भी खुशी देखते बन रही थी। महाभारत सीरियल डायरेक्टर बी.आर चोपड़ा ने बनाया था। उनके बेटे रवि चोपड़ा ने इसे डायरेक्ट किया था। सीरियल का आखिरी सीन फिल्माया गया और जब यह पूरा, तब क्या हुआ था। यह बेहद कम लोग जानते हैं।

सेट पर लोगों के चेहरे पर किस प्रकार की खुशी और उमंग थी। यह जानना उतना ही आनंदमयी है, जितना कि महाभारत का पूरा होना। तब कलाकारों की आंखें नम हो गई थीं। आंसूं छलक आए थे। कलाकार एक दूजे को गले लगा बधाई दे रहे थे।
आखिरी सीन पूरा होने पर डायरेक्टर रवि चोपड़ा खासा खुश थे। भीष्म का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी चहकते हुए दिख रहे थे। जबकि अर्जुन (फिरोज खान) की भूमिका निभाने वाले अर्जुन फूट-फूट कर रो रहे थे। द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली भी इस दौरान जज्बाती दिखती हैं। इस वीडियो में देखिए बाकी कलाकारों की प्रतिक्रियाएं और सेट का माहौल।