खुदाई करते हुए अचानक दिखी सफेद चीज, फिर जो निकाला देख चौंक गए सब
अचानक खुदाई में कुछ ऐसा निकला की इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिस-जिस को पता चला वह दौड़ा चला आया।
मध्य प्रदेश में बीना जिले के खिमलासा में एक व्यक्ति मकान बनवाने के लिए बीम (नींव) की खुदाई करवा रहा था तभी अचानक खुदाई में कुछ ऐसा निकला की इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जिस-जिस को पता चला वह दौड़ा चला आया।जानिये आखिर ऐसा क्या निकला खुदाई में...
- खिमलासा में रहने वाला किसान बलराम रजक को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनाने के लिए राशि स्वीकृत हुई थी।
- राशि स्वीकृत होने पर उसने कृषि मंडी के पीछे गधा पठार स्थित अपने प्लाट पर मकान बनाने का काम शुरु कराया।
- सुबह पिलर की बीम (नींव) के लिए गड्ढा खोदना शुरू किया।
- खुदाई के दौरान कुछ सफेद चीज बलराम को दिखाई दी, उसने जैसे ही कुदाली मारी तो हड्डियां और कंकाल निकले।
- यह देख बलराम डर गया और खुदाई रोककर परिजनों को सूचना दी। इसकी खबर आग की तरफ फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस...
- सूचना मिलते ही खिमलासा पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह राजावत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर नर कंकाल को कब्जे में लिया।
- प्रभारी राजावत ने बताया कि गधा पठार पर नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी।
- इस पर वे अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
- खुदाई कराई तो शरीर की कई हडि्डयां मिली। जिसका मौका पर ही पंचनामा बनाया और कब्जे में लिया।
कंकालों का होगा डीएनए...
- हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि कंकाल महिला का है या फिर पुरुष का।
- डीएनए परीक्षण एवं आयु का निर्धारण करने के लिए अवशेष को सागर मेडिकल कॉलेज लैब भेजा है।
- उन्होंने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि जहां यह कंकाल मिला है उस भूमि पर पहले कब्रिस्तान हुआ करता था।
- बाद में मकान बनते गए। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- एसडीओपी आरएस परमार ने बताया कि खिमलासा प्रभारी ने गांव में कंकाल मिलने की सूचना दी थी। मामले को गंभीरता से लिया गया है और पूरी जांच कराई जा रही है।


Post a Comment