Header Ads

बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर फिर की मॉडल से शादी, ऐसी रही रवि शास्त्री की लाइफ


शास्त्री अपने करियर के शुरुआती दौर में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय कहलाते थे।

1 दिन तक चले कंफ्यूजन के बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच चुन लिया गया है। इससे पहले वे टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके हैं। शास्त्री अपने करियर के शुरुआती दौर में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय कहलाते थे। 6 फीट 3 इंच के इस हैंडसम क्रिकेटर की लड़कियां दीवानी थीं, पर शास्त्री बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह को दिल दे बैठ थे। वाइफ रही हैं मॉडल...

शास्त्री की उस दौर में काफी फीमेल फॉलोइंग थी। तब ये बात सामने आई कि वे अमृता सिंह को डेट कर रहे हैं। मीडिया में चर्चा थी कि दोनों कई जगहों पर एक साथ नजर आते और काफी वक्त साथ में गुजारते थे। अमृता भी तब अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं। हालांकि, ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद शास्त्री एक बार फिर मॉडल रितु सिंह को दिल दे बैठे और उन्होंने 1990 में रितु से शादी कर ली। इसके बाद अमृता ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी।
- रितु के पिता आर्मी में थे और वे उन दिनों मॉडलिंग में नाम कमा रही थीं। 2008 में शास्त्री और रितु की एक बेटी हुई जिसका नाम अलेका है।