Header Ads

15 साल की बच्ची का 5 लोगों ने रेप के बाद किया मर्डर, पुलिस हैरत में


कोटखाई के गांव हलाईला में 15 साल की गुड़िया के साथ 4 जुलाई को गैंगरेप हुआ और फिर हत्या कर दी गई। 6 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ और 9 दिन बाद 13 जुलाई को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केस सुलझा लिया गया है। सभी छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें दो स्थानीय, दो नेपाली और दो गढ़वाली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में जिन छह स्थानीय युवकों के फोटो वायरल हुए थे, उनमें से एक भी आरोपी नहीं नहीं है। ये था पूरा घटना क्रम...

- IG ने बताया कि चार जुलाई को स्कूल से छुट्टी होने के बाद गुड़िया अपनी सहेली के साथ स्कूल से घर के लिए निकलती है।
- कुछ दूरी पर दूसरी सहेली अन्य रास्ते से अपने घर की ओर निकल जाती है।
- छात्रा अभी अकेले कुछ ही कदम चली थी कि उसे एक पिकअप गाड़ी मिलती है।
- गाड़ी का चालक राजू गुड़िया को गाड़ी में बैठने के लिए कहता है। राजू के साथ स्कूल के बच्चे अकसर बैठते थे।
- गुड़िया को ऐसा कोई आभास नहीं हुआ कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना होगी। वो निश्चिंत होकर गाड़ी में बैठ गई।
- जब वह गाड़ी में बैठी उस की सहेली दूसरे रास्ते से चली गई थी। गाड़ी की अगली सीट पर दो युवक बैठे थे।
- राजू ने उन्हें उतार कर पीछे बैठने को कहा। गुड़िया को फ्रंट में बिठा दिया। राजू बगीचे में स्प्रे मशीन छोड़ने जा रहा था।
- स्प्रे मशीन छोड़ने के बाद पांचों ने अापस में सलाह मश्विरा किया फिर थोड़ी दूर पर गाड़ी रोकी और गुड़िया को गाड़ी से जबरन घसीट कर सड़क से नीचे जंगल में ले गए।
- यहां पर राजू ने गुड़िया के साथ जबरन दुष्कर्म किया। राजू के बाद अन्य चार आरोपियों ने भी बारी-बारी से गुड़िया के साथ दुष्कर्म किया।
- सभी आरोपी नशे में धुत थे। इस दौरान जब वे अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहे थे तो नशे में उन्होंने गुड़िया का मुंह दबा दिया।
- मिट्टी में मुंह दबने से उसकी सांस रुक गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मां बोली, घटना वाली जगह गायत्री यज्ञ कराएंगे
- परिजनों ने गुड़िया के अपराधियों को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार 16 जुलाई को वे बाणकुफर में जहां उसका शव मिला था, गायत्री यज्ञ करवाएंगे।
- गुड़िया के माता-पिता के दुख का कोई पारावार नहीं हैं। उनका कहना है कि राक्षसों की तरह का व्यवहार करने वालों से वे इतना ही पूछना चाहते हैं कि आखिर उनकी मासूम गुड़िया का क्या कुसूर था कि उसे इस प्रकार की सजा उन्होंने दी।
मौत होने के बाद 10 फीट दूरी पर फेंका शव
- गुड़िया की मौत होने के बाद आरोपियों ने उसके शव को क्राइम स्पॉट से 10 फीट की दूरी पर फेंक दिया, उसके बाद वे वहां से भाग गए।
- आरोपियों ने अपनी ओर से शव को ऐसी जग छिपाया था जहां कोई उसे देख भी पाए।
- दो दिनों तक जब इस घटना का किसी को पता नहीं चला तो वे पूरी तरह बेखौफ हो चुके थे कि इस मामले में पुलिस अब उन तक नहीं पहुंच पाएगी।
स्कूल पास होता तो शायद जिंदा होती
- गुड़िया की मझली बहन मनु का कहना है कि उच्च शिक्षा के लिए स्कूल नजदीक होता तो शायद गुड़िया दरिंदों के चंगुल में आने से बच जाती।
- गुड़िया के हत्यारे को मौत की सजा दिलाने की मांग करते हुए मनु ने बताया कि गुड़िया की मौत के बाद छोटे भाई अमन की पढ़ाई भी रुक गई है।
- मनु का कहना है कि गुड़िया की मौत से पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया।
पिता ने नहीं रुकने दी बेटी की पढ़ाई

- पिता केशवराम ने प्रतिकूल परिस्थितियों परेशानियों को झेलने के बाद अपने सात बच्चों को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोडी।
- पांच बेटियों को जमा दो कराने के बाद अब वे अपनी सबसे छोटी बेटी गुड़िया बेटे अमन को पढ़ा रहे थे। तीन बेटियों ने महासू स्कूल से जमा दो की है।
- उनकी सबसे छोटी लाडली बेटी अपनी अपनी शिक्षा पूरी करने से पहले ही दरिंदगी का शिकार हो गई।