मधु सप्रे से प्रियंका की कजिन तक सिर्फ एक ही फिल्म में दिखीं ये 8 एक्ट्रेसेस
बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो सिर्फ एक ही फिल्म में नजर आईं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं मधु सप्रे। मधु आज अपना 46वां बर्थ सेलिब्रेट (14 जुलाई, 1971) कर रही हैं। मिस यूनिवर्स (1992) सेकंड रनरअप रही मधु ने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने 2003 में आई फिल्म 'बूम' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद वे किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। इटली में रहती हैं मधु...
मधु सप्रे अपने जमाने की सुपरमॉडल रही हैं। फिल्मों में कामयाबी न मिलने के कारण उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और बिजनेसमैन गिएन मारिया से शादी की। मधु और गिएन की एक बेटी इंदिरा। बता दें कि मधु ने 19 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वे 25 साल की उम्र में फैमिना मिस इंडिया बनीं थी।
प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा 2014 में आई फिल्म 'जिद' में नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड की किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया। हां, साउथ की एकाध फिल्म में उन्होंने अभिनय किया। मनारा ने साउथ की फिल्म 'जक्कन्ना' (2016), 'टिक्का' (2016), 'Rogue' (2017) में काम किया है।
करन दर्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'खामोशियां' (2015) से सपना पब्बी ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। उन्होंने अपनी इस डेब्यू फिल्म में जमकर एक्सपोज किया। लंदन में जन्मी सपना को इस फिल्म के बाद किसी दूसरी फिल्म का ऑफर नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने इस बीच कुछ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट जरूर करवाया।
स्वास्तिका मुखर्जी 2015 में आई फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में नजर आई। इसके बाद वे कोई बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। स्वास्तिका ने 'अबर ब्योमकेश' (2012), 'नोंदिनी' (2011), 'क्रांति' (2006), 'मंत्रा' (2005), 'क्रिमिनल' (2004) सहित कई बंगाली फिल्मों में काम किया है।
पाकिस्तानी मावरा होकेन 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद किसी भी फिल्म में नजर आईं थी। उन्होंने पाकिस्तानी टेली फिल्म्स और टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्होंने हल्की सी कशिश (2012), मेरे हरजाई (2013), आहिस्ता-आहिस्ता (2014), मेरी वाइफ के लिए (2014) सहित अन्य पाकिस्तानी सीरियलों में काम किया है।
फिल्म 'खट्टा-मीठा' से साउथ की एक्ट्रेस तृषा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे भी इस फिल्म के बाद दोबारा बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी। ये फिल्म 2010 में आई थी। उन्होंने 'वर्षम' (2004), 'जी' (2005), 'आरू' (2005), 'कृष्णा' (2008), 'भीमा' (2008), 'समर' (2013) सहित साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'खट्टा मीठा' (2010) में भी काम किया है।
2014 में आई फिल्म 'राजा नटवरलाल' में दिखी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैमा मलिक फिर किसी फिल्म में नहीं दिखीं। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म 'बोल'(2011), 'इश्क खुदा' (2013), 'देख मगर प्यार से' (2015) में काम किया है।
2004 की फिल्म 'स्वदेश' से मॉडल गायत्री जोशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गायत्री ने इसी एकमात्र फिल्म में अभिनय किया।


Post a Comment