प्रेग्नेंट वाइफ के सामने क्रिकेटर ने की थी सुसाइड की कोशिश, बदनामी से था दुखी
साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर और एक वक्त टीम के स्टार बॉलर रहे आंद्रे नेल आज (15 जुलाई) अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नेल का नाता हमेशा ही विवादों से रहा है। चाहे वे फील्ड पर रहे हों, या फील्ड से बाहर उनका नाम किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी से जरूर जुड़ा। वाइफ को कर रहे थे चीट, गर्लफ्रेंड ने फोड़ दिया था भांडा...
ये मामला सितंबर 2010 का है, जब आंद्रे छह महीने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने लंदन गए थे। यहां उनकी लाइफ में जेलेना कुल्टियासोवा नाम की एक लात्वियन लड़की आई। जो कि सेलिब्रिटी नाइटक्लब मोविडा में काम करती थी।
- आंद्रे ने उस लड़की के सामने खुद को कुंवारा बताया और उसके साथ रोमांस करने लगे। वे उसे अपने फ्लेट पर लाते और इसी तरह रोमांस करते हुए छह महीने बीत गए। कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद नेल उससे वापस आने का वादा करते हुए अपने देश लौट गए।
- इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड को इंटरनेट के जरिए आंद्रे नेल के छह साल से शादीशुदा होने के साथ ही उनकी वाइफ के प्रेग्नेंट होने का पता भी चला। जिसके बाद उसने एक अफ्रीकी अखबार को अपने साथ हुए धोखे के बारे में सबकुछ बताया था। आंद्रे नेल ने उस लड़की से कहा था कि उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड उन्हें धोखा दे रही थी जिसके चलते उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया।
- इसके बाद सच्चाई सामने आने के बाद जब लड़की ने उनसे बात की, तो नेल ने उससे कहा कि मेरी शादी टूटने की कगार पर है और हम दोनों अलग-अलग रहते हैं।
- वहीं जब एक अखबार ने नेल से सच्चाई जानने के लिए उन्हें फोन लगाया, तो पहले तो उन्होंने ऐसी किसी बात से साफ इनकार कर दिया। लेकिन जब उन्हें ये बताया गया कि मिस कुल्टियासोवा ने उनके साथ बिताए वक्त के फोटोज के अलावा टेक्स्ट और वॉइस मैसेजेस भी दे दिए हैं, तो नेल ने फिर झूठ बोलकर संबंध बनाने की बात मान ली।
बदनामी के बाद की थी सुसाइड की कोशिश
- एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के खुलासे के बाद ही, अगले महीने यानी अक्टूबर 2010 में आंद्रे नेल के लिए एक और शर्मिंदगी का मौका आया। जब तीन महिलाओं ने कहा कि वे नेल के साथ संबंध बना चुकी हैं। इनमें से एक तो प्रोस्टिट्यूट थी।
- इस खुलासे के बाद बदनामी की वजह से आंद्रे नेल ने सुसाइड की कोशिश भी की थी, हालांकि वो बच गए थे। इस बात को उनकी वाइफ डीन वीट्ज ने भी कन्फर्म किया था, जो उस वक्त घर में ही थीं।
- वीट्ज को जैसे ही पता चला, कि उनके हसबैंड नवंबर 2007 से चार बार उस प्रॉस्टिट्यूट के पास गए थे, वे घर छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थीं। जबकि उस वक्त वे प्रेग्नेंट भी थीं। इसी बीच दो दूसरी महिलाओं ने भी नेल के बारे में यही आरोप लगाए थे।
इन विवादों से भी जुड़ा नाम
- साल 2001 में वेस्ट इंडीज टूर के दौरान टीम के चार अन्य प्लेयर्स के साथ उन्हें मेरिजुआना (चरस) पीने का दोषी पाया गया।
- साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में पकड़े जाने पर वापस घर भेज दिया गया।
- साल 2005 में मेलबोर्न टेस्ट के दौरान उन्हें नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में दोषी पाया गया।
- अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान बैट्समैन के साथ उलझने के लिए भी आंद्रे काफी बदनाम रहे।
ऐसा रहा क्रिकेट करियर
- आंद्रे नेल ने साउथ अफ्रीका की तरफ से 36 टेस्ट, 79 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं। जिनमें से टेस्ट में 123, वनडे में 106 और टी-20 में 2 विकेट लिए हैं।
टेस्ट मैच के दौरान हुई थी शादी
- आंद्रे नेल ने उनकी फिआंसे डीन वीट्ज के साथ जनवरी 2004 में वेस्ट इंडीज के साथ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान की थी।
- दरअसल नेल को उम्मीद नहीं थी कि उनका सिलेक्शन इस मैच के लिए होगा, इसलिए उन्होंने सीरीज के बीच में अपनी शादी का फंक्शन रख लिया।
- मैच में दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म किया गया, ताकि आंद्रे नेल सही वक्त पर पहुंच सकें। वे हेलीकॉप्टर के जरिए बेनोनी गए, जहां के चर्च में शादी के सारे फंक्शन्स हुए।


Post a Comment