चार साल की बच्ची ने खोला फ्रिज तो अंदर बैठा था सांप
घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के भिलगवां की है। गांव की सरपंच रामा कुमारी के फ्रिज में ब्लैक कोबरा की विशेष प्रजाति का सांप मिला। सरपंच के घर पर मौजूद फ्रिज के कूलिंग पाइप में से होकर ये कोबरा फ्रिज के अंदर घुस गया। सांप के फ्रिज में घुस जाने का पता परिवार को उस समय लगा, जब घर की 4 साल की बच्ची ने पानी की बोतल लेने के लिए फ्रिज खोला। फ्रिज खोलते ही सांप ने फुफकार भरी, जिससे बच्ची चीख पड़ी और तुरंत फ्रिज बंद कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर सभी आ गए।


Post a Comment