बच्चों की ये फोटोज हैं खास, दिखाती हैं कि वो कितने फीयरलेस हैं
न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका के पोर्ट्रेट और डांस फोटोग्राफर हैं जॉर्डन मैटर। उनकी तस्वीरें दुनियाभर की नामचीन वेबसाइट्स और अखबार-मैग्जींस में पब्लिश होती रहती हैं। इसके पहले जॉर्डन की कई फोटो सीरीज चर्चित हो चुकी हैं। इनमें शामिल हैं- डांसर्स अमंग अस, डांसर्स आफ्टर डार्क और एथलीट्स अमंग अस। हाल ही में जॉर्डन ने अपने बच्चों हडसन और सैलिश से इंस्पायर होकर एक और फोटो सीरीज जारी की है। इसे उन्होंने टिनी डांसर्स अमंग अस टाइटल दिया है
अपने बेटे हडसन के साथ खेलते हुए जॉर्डन को इस तरह की तस्वीरें खींचने का विचार सूझा। फिर जब उनकी बेटी सैलिश बर्फ में खेल रही थी, तो उन्हें टाइटल मिला- टिनी डांसर्स।
-जॉर्डन ने अपनी इस फोटो सीरीज का पुस्तक का रूप भी दिया है। इसमें उन्होंने दिखाने की कोशिश की है कि बच्चे कितने फीयरलेस, प्लेफुल और इनोसेंट होते हैं।
-ये ऐसी चीजें हैं, जो उन्हें एक बेहतर एडल्ट बनने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही कम निराशावाद, बोरडम और बेपरवाही के साथ लाइफ को एंजॉय करने के लिए भी इंस्पिरेशन देती हैं।
-इस फोटो सीरीज में बच्चे और किशोर रोजमर्रा की एक्टिविटीज के बीच डांस के पोज में दिखाए गए हैं। इनकी टाइमिंग और बच्चों के शरीर का लचीलापन हैरान करने वाला है।
-हमने ये तस्वीरें जॉर्डन के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से साभार ली हैं, ताकि रीडर उनके शानदार काम से परिचित हो सकें।

Post a Comment