ये 10 CELEBS हैं Relative, शायद कम ही लोग जानते हैं इनके बारे में
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो आपस में रिलेटिव है और जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। ऐसे ही एक एक्टर और क्रिकेटर हैं सलील अंकोला, जिन्होंने हाल ही में (1 मार्च) अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। कम ही लोग जानते हैं कि सलिल अंकोला और पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल रिश्तेदार हैं। मई, 2016 में ही अंकोला की बेटी सना और संदीप के बेटे चिराग की सगाई हुई है। आज आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोहित शेट्टी और एमबी शेट्टी
डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता भी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसकी जानकारी भी कम ही लोगों को है। उनके पिता का नाम एमबी शेट्टी है, जिन्होंने गुजरे जमाने की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।
गुजरे जमाने की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने वाले सप्रू (दया किशन सप्रू) के बेटे हैं तेज सप्रू। फिल्मों में सप्रू के नाम से फेमस दया किशन सप्रू ने कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनके बेटे तेज सप्रू भी बॉलीवुड में फेमस हैं।
नेस वाडिया का ताल्लुक मोहम्मद अली जिन्ना से है, जो पाकिस्तान के संस्थापक थे। नेस वाडिया जिन्ना के पड़नाती हैं। जिन्ना की बेटी दीना की शादी वाडिया खानदान में हुई। नुस्ली वाडिया, दीना वाडिया के बेटे हैं और नुस्ली वाडिया के बेटे हैं नेस वाडिया।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला के बारे में शायद कम ही जानते हैं कि वे बीजेपी लीडर रविशंकर प्रसाद के रिलेटिव हैं। दरअसल, राजीव की वाइफ अनुराधा प्रसाद, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की बहन हैं।
सुनील गावसकर की बहन कविता ने क्रिकेटर विश्वनाथ से शादी की है। ऐसे में गावसकर और विश्वनाथ के बीच जीजा-साले का रिश्ता है।
एक्टर जॉर्ज क्लूनी गुजरे जमाने की मशहूर गायिका रोजमेरी क्लूने के भतीजे हैं।
60 से 80 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले जीवन के बेटे हैं किरण कुमार। किरण ने भी ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल ही निभाया है।
जर्नलिस्ट एंडरसन कूपर एक्ट्रेस ग्लोरिया वेंडरबिल्ट के बेटे हैं, इसकी जानकारी भी कम हो लोगों है।
ये बात भी कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस राशिदा जोन्स, म्यूजिक कम्पोजर क्विंसी जोन्स की बेटी हैं।









Post a Comment