26 की महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर ने बताई ये वजह
इंदौर के एक अस्पताल में शनिवार रात 26 साल की एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़किया और एक लड़का है। मां सहित चारों बच्चें पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल एहतियात के चलते बच्चों को ICU में रखा गया है। डाक्टर्स के मुताबिक़ इस तरह के केस 70 लाख में एक होते है। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है।
- मल्हारगंज निवासी मनीष कसेरा की पत्नी राधिका को शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था, रात करीब 10 बजे डॉ अपर्णा जैन ने सीजेरियन कर उन्हें डिलेवरी करवाई। डिलेवरी के बाद अस्पताल में खुशियों का माहौल था क्योंकि राधिका ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है।
- उन्होंने कहा कि कई बार हम दोनों पति-पत्नी ने अबार्शन करवाने का भी सोचा लेकिन डाक्टर ने उन्हें हिम्मत बंधवाई। समय पूरा होने के बाद मनीष और उनकी दादी इस बात की चिंता सता रही थी कि सब कुछ कैसे होगा, डाकटर अपर्णा ने सीजेरियन के बाद सब कुछ नार्मल होने की सूचना दी तो उनकी जान में जान आई।
अलग-अलग हो सकती है सबकी शक्ल सूरत
- डॉक्टर अपर्णा ने बताया कि एक साथ 4 बच्चों की डिलेवरी होना रेयरेस्ट तो नहीं है लेकिन रेयर तो है , इस तरह के मामले 70 लाख में एक होते है। सामान्य तौर पर जब एक स्पर्म एक एग से मिलता है तो गर्भ बनाता है। मेटिंग के बाद जब स्पर्म और एग टुकड़ों में बंट जाते है तो जुड़वां बच्चे होते है और उनकी शक्ल सूरत एक जैसी होती है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है।इस केस में चार स्पर्म्स और 4 एग्स की मेटिंग हुई है। इस कारण चारों बच्चों की शक्ल -सूरत अलग-अलग हो सकती है।
दादी ने कहा चार गुनी हो गई खुशियाँ
तीन पोतियों और एक पोते के एक साथ आने से मनीष की मां भी काफी खुश है, उन्होंने कहा कि हम सास बहू मिलकर चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देंगे ताकि ये बड़े होकर हमारा नाम रोशन कर सकें।


Post a Comment