Header Ads

चोर की बात सुन छूट जाएगी हंसी, ये मत करो... चाहे तो पूरे कपड़े उतार लो


मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव में एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। यहां एक बाइक चोर ने पिटने के दौरान ऐसी बात कही कि उसे पीट रहे लोगों की हंसी छूट गई। जब एक युवक ने चोर का चश्मा उतारने की कोशिश की तो उसने कहा कि प्लीज कपड़े उतार लो, लेकिन चश्मा मत उतारो। इसके बाद सबका गुस्सा ठंडा हो गया।

- मिली जानकारी अनुसार मंदसौर-संजीत रोड पर काचरिया चौपाटी के पास कुछ लोग एक युवक को पोल पर बांधकर पीट रहे थे। ग्रामीणों ने उसे पीटते हुए उसकी शर्ट भी उतार दी, लेकिन उसने कोई विराेध नहीं किया।
- कुछ देर बात उसने कहा कि पीटने के पहले मेरा चश्मा मुझे पहना दो। इसके बाद एक युवक ने उसका रंगीन चश्मा उसे पहना दिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे एक युवक ने भी उसे पीटा और फिर उसका चश्मा उतारने लगा। यह देख युवक ने कहा कि चाहे तो मेरे पूरे कपड़े उतार लो, जितना चाहो मार लो, लेकिन मेरा चश्मा मत उतारो। यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। इसके बाद लोगों ने उसे पीटना छोड़ दिया और पुलिस को सूचना दी।
बाइक चोरी कर भागा था
- पुलिस के अनुसार चोर बूढ़ा निवासी देवीलाल पाटीदार के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर भागा था। देवीलाल ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। पता चला एक युवक दोरवाड़ी- तलाव पिपलिया की ओर गया है। आगे के गांवों में सूचना दी गई। ग्रामीण बदमाश काे ढूंढ ही रहे थे कि उन्हें काचरिया चौपाटी के पास बाइक सहित कीचड़ में फंसा युवक दिखा।
- ग्रामीणों से उसने बाहर निकलने के लिए मदद मांगी। शंका होने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। बाइक चोरी की पुष्टि होने पर उसे काचरिया चौपाटी लाकर एक पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों में से कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसके कपड़े उतार दिए।
- सूचना के डेढ़ घंटा बाद नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में लिया। टीआई एसएल बोरासी ने बताया मामले में ग्रामीणों ने जिस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है उसने नाम धुरेली (कोटा-राजस्थान) निवासी लालराम पिता पवनसिंह यादव 21 बताया है। उसके खिलाफ बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बोला, सब छोड़ सकता हूं, चश्मा नहीं
बूढ़ा से भागे बदमाश को पकड़ने के लिए युवाओं ने रास्ते के सभी गांवों में सूचना दे दी थी। आगे के गांव के युवा भी रोड पर लाठियां लेकर तैयार खड़े थे। हालांकि इससे पहले ही आरोपी बाइक सहित कीचड़ में फंसकर पकड़ा गया और पकड़ में आ गया।
- जब उससे चश्मा नहीं उतारने को लेकर पूछा गया तो बोला कि मैं सबकुछ छोड़ सकता हूं, लेकिन चश्मा नहीं। खाने को नहीं मिलेगा चलेगा लेकिन चश्मा तो चेहरे पर लगेगा। चोर का चश्मा प्रेम देख ग्रामीण हैरान रह गए।