चलती गाड़ी में मास्क पर बैठा था सांप, फिर देखें जो हुआ युवक का हाल
अपनी स्कूटर से विजय नगर से भमोरी की ओर जा रहे एक युवक की जान पर बन आई। यहां चलती गाड़ी में एक सांप अचानक मास्क पर दिखाई दिया। यह देख युवक के होश उड़ गए उसने तत्काल गाड़ी साइड में लगाई और वहीं खड़ा हो गया। दो घंटे बाद निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को गाड़ी से निकाला।
- फिनिक्स टाउनशिप निवासी सिद्धार्थ द्विवेदी ने बताया कि वे घर से ऑफिस के लिए निकले थे। जब वे विजय नगर से आगे बढ़े तो उन्हें ऐसा फील हुआ कि किसी गर्म और मुलायम चीज से उनका हाथ टकराया हो। इस पर उन्होंने हाथ हटाते हुए इस पर ध्यान नहीं दिया।
- वे जब भमोरी चौराहे पर पहुंचे तो चलती गाड़ी में उन्हें एक सांप दिखाई दिया। अचानक गाड़ी के मास्क में सांप को देख उनके होश उड़ गए। एक पल के लिए तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया फिर खुद को संभालते हुए उन्हों ने तत्काल गाड़ी रोकी और एक साइड खडे हो गए।
- गाड़ी में सांप को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिद्धार्थ ने मदद के लिए इमरजेंसी में फोन लगाया तो जवाब में कहा गया की थोड़ी देर लगेगी आने में। इसी बीच सांप गाड़ी में कही छिप गया। इस पर कुछ लोगों ने सांप को खोजने के लिए गाड़ी खोल दी, लेकिन सांप नजर नहीं आया। करीब दो घंटे बाद निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और सांप को बाहर निकाला। सिद्धार्थ ने बताया कि सांप को देखकर एक पल के लिए उन्हें लगा कि अब सांप उन्हें डस लेगा, लेकिन भगवान की कृपा रही की उन्हें कुछ नहीं हुआ।


Post a Comment