Header Ads

प्रेग्नेंट पत्नी और 6 साल की बेटी को दी ऐसे मौत, सामने आई ये कहानी


पंजाब में जालंधर के गांव मुद्दां के पूर्व कांग्रेस सरपंच ने अपनी 6 महीने की गर्भवती पत्नी और 6 साल की लड़की को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार डाला। हत्या का तब पता चला जब पुलिस ने मौके पर आकर आसपास के रिश्तेदारों से पूछताछ की।

- हालांकि, एसीपी मुकेश कुमार ने आरोपी ओंकार सिंह की मृतक पत्नी के पिता के बयानों पर हत्या पति ओंकार सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
- धर्मकोट के सरवण सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अमनदीप का दूसरा विवाह था। यह ओंकार सिंह के साथ 2013 में हुआ था।
- विवाह होने के बाद से पति ओंकार सिंह बेटी को काफी परेशान करता था।
- इतना ही नहीं, उसे मारता पीटता भी था। उसकी पहली पत्नी से 6 साल की बेटी जसलीन थी।
- दूसरी शादी के बाद से अमनदीप 6 माह की प्रेगनेंट थी।
- वहीं, अमनदीप और जसलीन के कत्ल के आरोपी पूर्व सरपंच ओंकार सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह एक साल से दोनों के कत्ल की साजिश रच रहा था।
- दोनों को मारने की नीयत से वह घुमाने के बहाने हिमाचल प्रदेश ले गया था। लेकिन वहां मौत के घाट उतारने में कामयाब नहीं हो सका था।
- प्रेग्नेंट अमनदीप का मोगा से इलाज चल रहा था। 4 जून की सुबह भी चैकअप के लिए जाना था। डॉक्टर ने मल्टी विटामिन के इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था।
- ओंकार खुद ही पत्नी को इंजेक्शन लगाता था। सूत्रों के अनुसार, शातिर दिमाग ओंकार ने ताकत के इंजेक्शन की आड़ में पत्नी-बेटी को जहर का इंजेक्शन लगा दिया।
- बाद में दोनों को प्राइवेट अस्पताल ले गया ताकि किसी को शक हो।

पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम

गांव मुद्दां में कांग्रेस के पूर्व सरपंच ओंकार सिंह ने पत्नी अमनदीप कौर और बेटी जसलीन को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मार दिया था। मंगलवार को सिविल अस्पताल में डॉक्टर हरप्रीत सिंह, डॉक्टर रजनीश कुमार गुप्ता और लेडी डॉक्टर अंजू गुप्ता की तीन मेंबरी टीम ने पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम किया। अमनदीप का संस्कार गांव धर्मकोट और जसलीन का गांव मुद्दां में किया गया।

आरोपी ओंकार सिंह ने जहर का इंजेक्शन लगाने की बात मानी है। दो दिन के रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी।