Header Ads

हिरन का पेट फाड़ मांस खा रही थी शेरनी, तभी अंदर से निकली ऐसी चीज



हम सब जानते हैं कि इंसानों और जानवरों के बीच सबसे बड़ा अंतर ये है कि जानवरों में इंसानों की तरह सोचने की काबिलियत नहीं होती। लेकिन साउथ अफ्रीका के मडिक्वे गेम रिजर्व में तैनात रेंजर गेर्री वैन डेर वॉल्ट ने शेरनी को मरी हुई हिरन के साथ जो करते हुए देखा, उससे ये साफ पता चलता है कि जानवरों के अंदर भी प्रेम और ममता मौजूद है।

आम दिनों की तरह सफारी ट्रिप लेते हुए गेर्री की नजर एक शेरनी पर पड़ी, जो हाल ही में शिकार की हुई हिरन का मांस खा रही थी। गेर्री ने इससे पहले भी ऐसे कई नजारे देखे थे, लेकिन तभी उनकी नजर कुछ ऐसी चीज पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने सारे मोमेंट्स को कैमरे में कैद करने का फैसला किया। दरअसल, शेरनी ने जिस हिरन का शिकार किया था, वो प्रेग्नेंट थी। शेरनी ने देखा कि हिरन के पेट में मौजूद बच्चा काफी बड़ा हो चुका था। उसने तुरंत मांस खाना बंद किया और सावधानी से हिरन के पेट से बच्चे को बाहर निकाला। उसने बच्चे को जमीन पर रख काफी देर तक सुंघा।