Header Ads

चाचा-भतीजे ने एक साथ किया गैंगरेप, डेढ़ घंटे रस्सी से बंधी रही लड़की


12 साल की बच्ची के साथ घर में बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले पड़ोसी चाचा-भतीजे। चाचा की उम्र 45 और भतीजे की 16 साल है। बच्ची को डेढ़ घंटे तक रस्सी से बांधकर रखा और दुष्कृत्य करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को बाहर जाकर मत बताना। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजपुरा सर्किल सीएसपी नगेंद्र सिंह ने बताया कि गोले का मंदिर के हनुमान नगर में Ex-फौजी का परिवार रहता है। पति-पत्नी कहीं बाहर गए हुए थे, घर में तीन बेटियां रह गईं थीं।
- सोमवार शाम परिवार की बड़ी बेटी सब्जी खरीदने चली गई, जबकि छोटी बेटी घर के बाहर खेलने लगी। मंझली 12 साल की बेटी घर के दरवाजे पर छोटी बहन की निगरानी के लिए खड़ी हो गई।
- उसे घर के बाहर खड़ा देख पड़ोसी परिवार का 16 साल का लड़का अपने चाचा गुडडू शर्मा के साथ वहां पहुंचा। उसने लड़की से पूछा कि पापा कहां हैं। लड़की ने बता दिया कि वह घर पर अकेली है।
- इस पर लड़के ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने साथ में लड़के के चाचा को देखा तो उससे छेड़खानी की शिकायत की।
- चाचा ने भतीजे को रोकने की जगह उसका साथ देते हुए मुंह बंद कर लड़की को अपने घर के अंदर खींच लिया। दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर बारी-बारी से रेप किया।
रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
- रेप के बाद चाचा-भतीजे ने लड़की को छोड़ दिया, और धमकी दी कि इस वाकए के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मार डालेंगे।
- वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी चाचा-भतीजे भाग गए।
परिजन-पुलिस को देख घबरा गए आरोपी
- रेप पीड़ित लड़की बदहवास हालत में घर लौटी आपबीती अपनी दीदी को बताई। बड़ी बहन ने तत्काल जानकारी पास ही रहने वाले अपने परिवार के लोगों को दी तो सब गुस्से में थाने गए और पुलिस को साथ ले हनुमान नगर पहुंचे।
- पड़ोस में लड़की के गुस्साए परिजन के साथ पुलिस को देख चाचा-भतीजे भाग निकले। हालांकि घबराहट में भागता हुआ चाचा पुलिस के हाथ आ गया। बाद में पुलिस ने परिवार पर दबाव बना रेप के नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।