नौकर ने मालकिन की आंख में घोंप दी कैंची, बड़ी बहू ने देखा था इस हाल में
हवेली ग्रुप के मालिक के छोटे भाई की पत्नी पर नौकर ने रात में कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। दोपहर को महीनेभर की छुट्टी लेकर गया नौकर रात को लूट की नीयत से घर में घुसा था, तभी अजीत जैन की पत्नी सुनीता जैन (53) ने उसे बैग ले जाता देख लिया था इस कारण आरोपी उन्हें जख्मी कर फरार हो गया। इस घटना में महिला की आंख में गहरी चोट आई है उसके गले पर भी चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
हवेली ग्रुप के मालिक सतीश जैन के बड़े भाई अजीत जैन हैं जो कि जैन मंडी रोड पर बिजनेस करते हैं।
- छोटी बारादरी स्थित बंगले में रात 11.45 बजे उत्तर प्रदेश का रहने वाला अशोक (22) घुसा।
- जैन परिवार के अनुसार, सुनीता जैन ने अशोक को कीमती सामान इकट्ठा करते देखा तो उसने कैंची से हमला कर दिया और चाकू से गले पर वार किया।
- अशोक ने शनिवार दोपहर काम छोड़कर हिसाब क्लियर किया था। फैमिली को पुलिस मदद सुबह पौने पांच बजे मिली।
ये था घटनाक्रम
- बारादरी में जैन परिवार के तीन घर हैं। सतीष जैन 14 नंबर, छोटे भाई हरीश जैन नंबर 2 और अजीत जैन 10 नंबर में रहते हैं।
- अजीत के मुताबिक, पहली मंजिल पर वह अपने रूम में सो रहे थे।
- नीचे पत्नी सुनीता, बच्चे सोनम और मधुर अपने-अपने रूम में थे। दो नौकरों के कमरे बाहर बने हैं।
- अशोक ने बैग में सोने के गहने भर लिए थे। जब वह जाने लगा तो सुनीता की आंख खुल गई जिसके बाद अशोक ने उन पर हमला कर दिया।
- शोर मचा तो सबसे पहले बेटी सोनम कमरे से निकली। सभी कमरों से बाहर आए तो अशोक गहनों से भरा बैग छोड़कर भाग गया।
- सतीश जैन के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे अशोक ने कहा था कि शाम 5 बजे उसकी अमेठी के लिए ट्रेन है वो एक महीने के बाद लौटेगा।
पसरीचा अस्पताल में सुनीता की हालत सीरियस
- पसरीचा अस्पताल के आईसीयू में सुनीता जैन की हालत सीरियस है। उनकी आंख व सिर पर कैंची से घातक वार किए गए हैं।
- गले को चाकू से रेतने की कोशिश की गई है। सुनीता के नाक की हड्डी भी टूटी हुई है।
- वारदात के बाद फैमिली सुनीता को एक किलोमीटर दूर एसजीएल अस्पताल लेकर गई।
- वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता को पसरीचा अस्पताल लाया गया।
बड़ा सवाल ? घर में दाखिल कैसे हुआ अशोक
- सतीश जैन के मुताबिक, घरवालों को नहीं पता कि अशोक कैसे घर के अंदर दाखिल हुआ और किस तरह बाहर भागा?
- उनकी कोठी के बाहर कैमरे तो लगे हैं पर डीवीआर नहीं है। सिर्फ लाइव रिकॉर्डिंग होती है।

Post a Comment