Header Ads

आमिर के साथ काम करना चाहती है मिस इंडिया, खाने में पसंद है ये स्वीट्स




मिस इंडिया मानुषी छिल्लर सोमवार को अपनी नानी के घर रोहतक पहुंचीं। यहां उन्होंने 45 मिनट रुककर न केवल बचपन की यादों को ताजा किया, बल्कि फ्यूचर के बारे में भी खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरा फेवरेट हीरो रणवीर सिंह और मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा है। मुझे आमिर खान पसंद है। उनके साथ काम करने का मौका मिला तो करूंगी।

बचपन का किस्सा सुनाते हुए नानी की लाडली मानु ने बताया कि 3 साल की उम्र में रात 10 बजे उन्हें ऐसी जिद हुई कि लड्डू खाना है। नानू ने स्पेशल जाकर रात 11 बजे दुकान खुलवाई और लड्डू लेकर आए।
उन्होने बताया कि मुझे देसी घी के घेवर के साथ कचौड़ी, काजू-कतली, गुलाब जामुन और नानी की बनाई दाल भी पसंद है। हर वीकेंड पर अपने भाई-बहनों के साथ मैगी और आइसक्रीम पार्टी भी किया करती थी। अपने फ्रेंड और बहनों के साथ अशोका चौक पर आइसक्रीम, चाट-पकौड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां खाना कभी नहीं भूलती थी।
- मीठा मेरी कमजोरी है। हालांकि अब दिसंबर में वर्ल्ड चैंपियनशिप है तो मीठे से थोड़ा परहेज करना पड़ेगा। इस वजह से मानु ने नानी से नींबू-पानी की फरमाइश की।
पहली पेंटिंग नानी को गिफ्ट दी
- मानुषी को सजने-संवरने के साथ डांस, म्यूजिक, कविताएं लिखने, नई-नई ड्रेस पहनने, मैगजीन पढ़ने और पेंटिंग बनाने का बहुत शौक है।
- उन्होंने जब पहली पेंटिंग बनाई तो नानी को गिफ्ट दी। यह पेंटिंग आज भी नानी के ड्राइंग रूम में दीवार की शोभा बढ़ा रही है।
- इस दौरान नाना चंद्र सिंह सहरावत, इंद्र सिंह सहरावत, मामा संदीप सिंह सहरावत, मौसी नीना सहरावत, शैली दहिया, बुआ नानी कमला दहिया सभी ने मानु के साथ सेल्फी भी ली।
नानी है मेरी स्ट्रेंथ, बड़ी मम्मी कहकर बुलाती हूं
- सोमवार दोपहर बाद सवा 3 बजे रिश्तेदारों और करीबियों की भीड़ ने नानी की लाड़ली मानु का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
- मानु ने बताया कि वह अपनी नानी से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वह उनकी स्ट्रेंथ हैं। इसलिए उन्हें नानी न कहकर बड़ी मम्मी अौर नाना को बड़े पापा कहकर पुकारती हैं।
- वहीं, मां डॉ. नीलम ने भी पूरा साथ दिया। रैंपवॉक की ट्रेनिंग के लिए मुझे सुबह 4 बजे उठकर जाना होता था तो वे भी मेरे साथ ही जाती थीं।