Header Ads

टीवी सीरियल्स में करती थी एक्टिंग, शादी के बाद जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट


शहर की कनिशा गर्ग मिसेज इंडिया-2017 बनी हैं। 26 वर्षीय कनिशा देश के 3 हजार प्रतिभागियों के बीच मुम्बई में हुई डेलीवुड मिसेज इंडिया-2017 प्रतियोगिता की विजेता बनी। कनिशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और देश की शादीशुदा महिलाओं के लिए शुरू किए गए इस फैशन कॉन्टेस्ट में विजेता बन कनिशा ने 2 लाख प्राइज मनी और वर्किंग कॉन्ट्रेक्ट हासिल किया है। खास बात यह है कि बिना किसी प्रोफेशनल मॉडलिंग किए ही कनिशा ने पहली बार में ये खिताब जीता है। कनिशा का अगला लक्ष्य मिसेज एशिया का खिताब अपने नाम करना है।

कनिशा ने पहली बार किसी मॉडलिंग कॉन्टेस्ट या शो में हिस्सा लिया है। इसकी शुरुआत सितम्बर से हुई थी। पिछले वर्ष सितम्बर 2016 में उदयपुर में हुए ऑडिशन में कनिशा मिसेज उदयपुर बनी थी। कनिशा ने बताया कि मिसेज इंडिया का खिताब जीतने में उनकी खूबसूरती के साथ आईक्यू लेवल, डांसिंग स्किल्स और लोगों से संवाद कौशल का बड़ा रोल रहा। इससे पहले कनीशा कई छोटे-बड़े टीवी शो में एक्टिंग कर चुकी हैं। लाइफ ओके पर आने वाले हमने ली है शपथ में भी कनीशा एक्टिंग कर चुकी हैं।
अब प्रदेश में फैशन शो के जूरी-पैनल में रहेंगी कनिशा मिसेज इंडिया-2017 जीतने के बाद अब कनिशा राजस्थान में होने वाले विभिन्न फैशन शो और कॉन्टेस्ट के जूरी पैनल में रहेंगी। कनिशा चाहती हैं कि राजस्थान में मॉडलिंग और फिल्म क्षेत्र में नया टैलेंट ज्यादा से ज्यादा आए। कनिशा की शादी 1.5 वर्ष पूर्व ही हुई थी, उन्होंने बताया कि उनके यहां तक के सफर में उनके परिवार ने उनका पूरा सहयोग किया है।
]