Header Ads

बॉलीवुड फोटोग्राफर राजू उपाध्याय की रोड एक्सीडेंट में मौत, आमिर के थे करीबी


मुंबई के जाने माने फि‍ल्म प्रेस फोटोग्राफर राजू उपाध्याय का वाराणसी से सटे लालगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रक से हुई दुर्घटना में गुरुवार की सुबह निधन हो गया।हादसे की जानकारी होते ही सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया। उनके निधन की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ फि‍ल्म पत्रकार मिथलेश सिन्हा ने राजू उपाध्याय के निधन पर शोक जताया है

बता दें, राजू उपाध्याय का बॉलीवुड में कभी सिक्का चलता था। अपने समय की बॉलीवुड पत्रिकाएं फि‍ल्म फेयर, मूवी, माधुरी आदि में उनकी खूब तश्वीरें छपती थीं।
- वे अपने जमाने के सितारे दिलीप कुमार, राजकपूर सहित अमिताभ बच्चन के काफी लाडले थे।
- हाल ही में उन्हें शाहरुख खान ने एक कैमरा भी गिफ्ट में दिया था।
आमिर खान के करीबी थे राजू
- राजू उपाध्याय आमिर खान के भी काफी करीबी थे और आमिर अपने साथ किसी भी कार्यक्रम में राजू उपाध्याय को जरूर ले जाते थे।
- मुंबई के चेम्बूर में रहने वाले राजू उपाध्याय इन दिनों अपने गांव गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
- उन्हें हाल में ही दादासाहेब फॉल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
- राजू उपाध्याय के निधन पर चैंबर ऑफ फि‍ल्म जॉर्नलिस्ट ने गहरा शोक जताया है। चैंबर ऑफ फि‍ल्म जॉर्नलिस्ट के अध्यक्ष इंद्र मोहन पन्नू, उपाध्यक्ष अतुल मोहन ने राजू उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्राथना की है।