Header Ads

ये बने 'इंडिया बनेगा मंच' के पहले विनर, प्राइज में मिले इतने लाख रुपए



रियलिटी शो 'इंडिया बनेगा मंच' को उसके पहले विनर मिल गए हैं। गांव डांसर्स अमित राजपूत और साक्षी कुर्तारकर ने शो का पहला सीजन अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में उन्हें 11 लाख रुपए का चैक भी दिया गया है। गौरतलब है कि बीबीसी वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के इस शो के लिए कंटेस्टेंट को पब्लिक में परफॉर्म करना था और जिसके लिए सबसे ज्यादा ऑडियंस जुटाने वाले को विनर घोषित करना था। फाइनल मुकाबला ऐसे 16 विनर्स के बीच था, जिसमें अमित और साक्षी ने बाजी मार ली।'इंडिया बनेगा मंच' का फ़ॉर्मेट इजराइल के सक्सेसफुल शो 'विन द क्राउड' पर बेस्ड था, जिसे कृष्णा अभिषेक और मोना सिंह होस्ट कर रहे थे।

- शो जीतने के बाद अमित ने कहा, "हम इंटरनेशनल कम्पटीशन्स में हिस्सा लेना चाहते थे, लेकिन फंड न होने की वजह से ऐसा नहीं कर सके। हालांकि, यह शो जीतने के बाद जो प्राइज मनी हमें मिली है, उससे हम अपने सपने को पूरा करेंगे।"
- बता दें कि 22 जुलाई से इस शो को 'खतरों के खिलाड़ी' से रिप्लेस किया जाएगा। फिनाले के दौरान रोहित शेट्टी शो में कुछ कंटेस्टेंट के साथ शामिल हुए। साथ ही अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मुबारकां' के प्रमोशन के लिए भी शो में पहुंचे।