नया कामेडी शो ‘ड्रामा कंपनी’ हुआ ठप्प…शो में कॉमेडी कम फूहड़ता ज्यादा, दर्शक बढ़े कपिल की ओर
टीआरपी की इस लड़ाई में टेलीइंडस्ट्री के सारे शो कुछ अलग हट कर करने में लगे रहतें हैं. ऐसे में ये कुछ ऐसा कर जातें हैं जो दर्शक को डाइजेस्ट नहीं हो पाता और वो किसी ओर शो की तरफ रुख कर लेतें हैं. फिर ऐसे शुरू होती हैं टीआरपी की असली लड़ाई. हाल ही में सोनी चैनल पर शुरू हुए कामेडी शो ड्रामा कंपनी के पहले एपीसोड ने दर्शकों को निराश किया. सोशल मीडिया पर इस नए शो की जमकर आलोचना की जा रही है.
इस शो में अभिषेक कृष्णा और सुनील लहरी के साथ कपिल शर्मा के कामेडी शो से बाहर आए अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी शामिल हैं. मिथुन चक्रवर्ती इस शो से मेंटर के तौर पर जुड़े हैं और शो में उनको इस ड्रामा कंपनी का मालिक दिखाया गया है. इसे देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिये दी अपनी की राय में बोला है कि ‘शो में कामेडी का स्तर बहुत खराब है और एंटरटेनमेंट के मसालों के नाम पर फूहड़ता ज्यादा है’.
इस शो को लेकर कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो के साथ जुड़े विवाद और फिर इसकी टीआरपी में गिरावट के बाद इस शो को डिजाइन किया गया, लेकिन दोनों शोज की तुलना में दर्शक अब भी कपिल शर्मा के शो को बेहतर मानते हैं. खैर पिछले काफी दिनों से घबराई हुए कपिल के लिए ये एक अच्छी खबर हैं.
सोशल मीडिया पर इस नए शो की खिंचाई हो रही है और अभी से चैनल से इसे बंद करने की मांग होने लगी है. चैनल के अनुसार, शो को तीन महीनों का वक्त दिया गया है. माना जा रहा है कि अगर ये शो सफल रहता है, तो चैनल कपिल शर्मा का शो बंद करने का फैसला करेगा, लेकिन ड्रामा कंपनी के शुरुआती रुझान को देखते हुए लगता है कि चैनल फिर से कपिल शर्मा के शो की तरफ झुकेगा.


Post a Comment