बॉलीवुड की विवादित प्रेम कहानियां: जब संजय खान की पत्नी ने जीनत अमान को जड़ा था थप्पड़, जानिए- अन्य ऐसे ही विवाद
इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके लिंक-अप की लिस्ट बहुत बड़ी है, लेकिन इस दौरान उनका एक अफेयर सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शल रहा।
बॉलीवुड में आए दिन एक्टर-एक्ट्रेस के लिंक-अप और अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इस दौरान कई बार ऐसा भी हो जाता है कि बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर कॉन्ट्रोवर्शल अफेयर का रूप ले लेते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिनके लिंक-अप की लिस्ट बहुत बड़ी है, लेकिन इस दौरान उनका एक अफेयर सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शल रहा हो। आइए हम आपको बताते हैं कि बी-टाउन में ऐसे कौन से सितारे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कई अफेयर्स किए। लेकिन उनकी लाइफ में कोई एक खास अफेयर रहा जिससे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई थी।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है खिलाड़ी अक्षय कुमार का। जी हां, अक्षय का नाम रवीना टंडन पूजी बत्रा, आइशा जुल्का और ममता कुलकर्णी के साथ जुड़ा। लेकिन शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार के अफेयर को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हुई थी। जहां अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी के साथ जोड़ा गया वहीं अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी की।
बॉलीवुड एक्टर दबंग सलमान खान का नाम संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा। वहीं सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की चर्चा सबसे ज्यादा रही।
फिल्म ‘साजन’ के दौरान एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर संजय दत्त के अफेयर की खबरें भी खूब चलीं।
बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अफेयर की खबरें इस लिस्ट में शामिल है। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे लेकिन वह एक्ट्रेस हेमा मालिनी से प्यार कर बैठे।
सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शाहरुख खान की शादी गौरी खान से हो चुकी है। बावजूद इसके शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम साथ में जुड़ा।
एक्ट्रेस श्रीदेवी और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के लव अफेयर की कॉन्ट्रोवर्सी भी खूब चर्चित रही। लेकिन बाद में मिथुन चक्रवर्ती ने श्रीदेवी के साथ कोई संबंध होने से इनकार कर दिया था। बाद में श्रीदेवी की शादी बोनी कपूर से हुई, वहीं बोनी कपूर पहले से ही शादी-शुदा थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया।
एक्टर संजय खान और एक्ट्रेस जीनत अमान के अफेयर के चर्चे भी बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर हैं। माना जाता है कि जीनत और संजय ने गुपचुप शादी की थी। वहीं एक साल के बाद दोनों अलग भी हो गए थे। बॉलीवुड सेंट्रल के मुताबिक संजय की वाइफ ने जीनत अमान को पब्लिकली थप्पड़ भी मारा था।


Post a Comment