Header Ads

आधी रात पब में पहुंची पुलिस, नशे में धुत कुछ लड़कियां भागीं, कुछ करने लगीं ये


रविवार देर रात पलासिया चौराहे पर एक पब में शराबखोरी के बाद दो ग्रुप्स में झगड़ा हो गया। पब में अपने पार्टनर के साथ डांस कर रही एक लड़की पर एक लडके ने कुछ कमेंट कर दिया था इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पब को खाली करवाया तो नशे में धुत कुछ लड़कियां भागने लगीं तो कुछ ने सड़़क पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे इनको घर के लिए रवाना किया।

 पुलिस के मुताबिक़ रात करीब डेढ़ बजे किसी व्यक्ति ने फोन करके पलासिया चौराहे पर बनी एक बिल्डिंग के उपरी माले में चल रहे पब में झगड़े की सूचना दी थी। फोन करने वाले ने बताया था कि यहां दो गुटों में जबरदस्त मारपीट चल रही है।
- पुलिस जब पब में पहुंची तो वहां दो गुटों के बीच झगड़ा चल रहा था, पुलिस को देख झगड़ा करने वाले लोग वहां से गायब हो गए। उस समय पब में करीब ढाई सौ लडके- लड़किया थे, इनमे से ज्यादातर ड्रिंक कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें तत्काल पब छोड़ने के लिए कहा और पब संचालक से पब बंद करने के लिए कहा।
- पुलिस द्वारा सख्ती बरतने के बाद सड़क पर लडके- लड़कियों का जमावड़ा लग गया, इनमें से कुछ लोग नशे में धुत थे। इन्होने सड़क पर खड़े होकर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। खासकर लड़कियां अपने फ्रेंड्स के साथ सेल्फी लेने लगी। पुलिस ने इन्हें जैसे-तैसे समझा बुझाकर इन्हें रवाना किया।
- पलासिया थाने के एएसआई सोलंकी ने कहा पब को रात में 11:30 बजे तक खुला रखने की अनुमति है, लेकिन पब रात में डेढ़ बजे भी चालू था,आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।