ये हैं दीपिका की छोटी बहन, दिखने में बिल्कुल नहीं दीदी की तरह ग्लैमरस
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दीपिका अपने छोटी बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका की बहन अनीशा उनसे 5 साल छोटी हैं और फिल्मों से कोसों दूर हैं। अनीशा ने अपने करियर के लिए बहन को नहीं बल्कि पापा प्रकाश पादुकोण को फॉलो किया है। इसलिए उन्होंने एक्टिंग की बजाय स्पोर्ट में अपना करियर बनाया है।
दीपिका जहां बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुकी हैं।
- वहीं उनकी छोटी बहन अनीशा एक गोल्फर हैं।
- 1991 में जन्मीं अनीशा कई बार इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं।
- अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है।
स्पोर्ट के लिए पापा से इंस्पायर हुईं अनीशा
- 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर चुकीं अनीशा टैलेंट और ब्यूटी की परफेक्ट इक्वेशन हैं।
- अनीशा ने अपनी पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है।
- अनीशा गोल्फ के अलावा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रही हैं।
- अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लीजेंड हैं। उन्हीं से इंस्पायर होकर उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू किया। एक इंटरव्यू में अनीशा ने बताया था कि उनकी फेवरेट स्पोर्ट्स पर्सन सायना नेहवाल हैं।
बहन को लेकर केयरिंग हैं दीपिका
- अनीशा की अपनी बहन दीपिका से काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
- अनीशा बताती हैं कि बहन दीपिका उनकी मां की तरह देखभाल करती हैं।
- दीपिका बहुत केयरिंग और प्रोटेक्टिव हैं। काम की वजह से दोनों को मिलने का ज्यादा समय नहीं मिलता है। लेकिन जब मिलते हैं तो अच्छा टाइम बिताते हैं।
- कई बॉलीवुड इवेंट में अनीशा, दीपिका के साथ नजर आती हैं।
- फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान भी दोनों बहनें साथ नजर आई थीं।
- दीपिका और अनीशा दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड में खूब नाम कमा रही हैं। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अनीशा एक बड़ा नाम बनकर उभरी हैं।

Post a Comment