पानी में झोपड़ी बनाकर रहते हैं इस ट्राइब्स के लोग, फोटोग्राफर ने दिखाई लाइफ
मलेशिया के सेम्पोर्ना शहर के समीप बोर्नियो आइलैंड के समुद्र में एक ऐसी जनजाति रहती है, जिन्होंने बोट को ही अपना घर बना लिया है। बोट्स को 'लेपा-लेपा' कहा जाता है और इस ट्राइब्स का नाम है बजाउ। फोटोग्राफर क्लाउडियो सिएबर (Claudio Siebe) ने इनकी लाइफ को कैमरे में कैद किया है। ये बंजारे अपनी जिंदगी का ज्यादातर वक्त समुद्र में ही बिताते हैं। इनका भोजन भी सी फूड्स ही है।
न देखा स्कूल का मुंह
क्लाउडियो के मुताबिक इन बंजारों (बजाउ लाउट) की मूल जनजाति फिलीपींस के सुलु आर्कपिलागो आइलैंड की है। लेकिन इनमें से कई माइग्रेट होकर सबाह, बोर्नियो जैसे दूसरे आइलैंड पर आ गए। इनके पास न तो कोई नागरिकता है, न ही ये स्कूल के बारे में जानते हैं और न ही इन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता है। सरकारी विवादों के कारण मलेशिया के मेन आइलैंड या फिर जमीन पर इन्हें रहने की इजाजत नहीं है। जिसके कारण इस जनजाति के लोग पानी में ही झोपड़ी या फिर नाव के ऊपर सालों से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। क्लाउडियो ने हाल ही में यहां का दौरा किया और इनकी लाइफ को करीब से जाना। उनके मुताबिक, आज की मौजूदा मॉडर्न सोसायटी में इनका कल्चर वाकई अलग है।
न तो अपनी जमीन है और न ही पहचान
इन बंजारों के पास न तो अपनी जमीन है और न ही अपनी कोई पहचान। समुद्री वातावरण के कारण इनकी उम्र भी काफी कम होती है। यहां आने वाले पर्यटकों पर ही इनका जीवनयापन निर्भर है। आज हम फोटोग्राफर के द्वार क्लिक की गई तस्वीरों में से कुछ चुनिंदा तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी लाइफ कैसी है।


Post a Comment