Header Ads

इंसानों की नहीं है हजारों साल पुरानी ये ममी, साइंटिस्ट भी हैं


दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में रिसर्च करने वाली एक टीम को तीन उंगुलियों वाली ममी मिली है। बताया जाता है कि यह ममी 410 ईसा पूर्व की है। उनका दावा है कि तीन उंगलियों वाली यह ममी इंसान की नहीं बल्कि एलियन की है

एक वेबसाइट के मुताबिक, मेक्सिको के रहने वाला जर्नलिस्ट जैमे मूसान (Jaime Maussan) ने अपनी टीम के साथ इस ममी की खोज पेरू के नजाका में की है।
- इस खोज ने सनसनी मचा दी है, क्योंकि दिखने में यह ममी इंसान की तरह लगती है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह एलियन है।
- वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ममी की हाइट 5 फीट 6 इंच है और शरीर इंसान की तरह है। लेकिन, इसकी उंगलियां तीन है और कान नहीं है।
- एक यूएफओ एक्सपर्ट की माने तो यह एक प्‍लास्‍टरकास्‍ट मॉडल है। वैज्ञानिकों ने इस एलियन मानव की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है।
- वहीं, सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ कॉन्‍सटंटीन ने बताया कि यह मानव भी हो सकता है।
- बताया जाता है कि जहां पर यह कंकाल मिला है वहां इसकी बॉडी सफेद पाउडर में ढंकी हुई थी। जिसे चीजों को सुरक्षित रखने के लिये आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
- इस बॉडी के कॉर्बन डेटिंग सेंपल 22, से, 25 सौ साल पुरानी है। हालांकि, अभी तक वैज्ञानिकों ने इसकी भी पुष्टि नहीं की है।
- यूएफओ एक्सपर्ट नीगल वाट्सन ने कहा कि मैं प्राचीन काल में मिलने वाले शरीरों का एक्सपर्ट नहीं हूं। लेकिन, इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्‍लास्‍टरकास्‍ट से हड्डियों के ढांचे को तीन उंगलियों से जोड़ा गया है। फिलहाल इस ममी पर रिसर्च जारी है।