Header Ads

शादी वाले दिन ही गायब हो गया था दूल्हा, अब लौटा तो बताई ये कहानी


रौशनगंज थाना एरिया में दूल्हे के किडनैपिंग का मामला झूठा निकला। अपहरण का मामला झूठा निकला। रविवार को लौटने के बाद दूल्हे ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वो बरात जाने के दिन घर से झारखंड के धनबाद चला गया था। सोमवार को 164 के तहत कोर्ट में दिए बयान से ये खुलासा हुआ। इसके बाद आपसी रजामंदी से परिजनों के बीच शेरघाटी कोर्ट में दोनों की शादी हुई।

बता दें कि 30 जून को लड़का पप्पू पासवान और काजल कुमारी की शादी होनी थी।
- बरात से एक दिन पहले पप्पू घर से गायब हो गया। खबर आई कि लड़के को किडनैप कर लिया गया है।
- इसके बाद लड़के की फैमिली ने थाने में उसके किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पप्पू की फैमिली का था ये आरोप
- पप्पू के परिजनों का आरोप था कि उसके बेटे को होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी से अगवा कराया है।
- काजल का अपने गांव के एक लड़के से प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने कहीं और शादी तय कर दी थी।
- पप्पू को अपनी होने वाली पत्नी की प्रेम कहानी का पता था। इसके बाद भी वह शादी करना चाहता था।
- पप्पू की मां ने कहा कि पप्पू एक बार काजल से मिलने गया था तो गांव के लड़कों ने उससे शादी करने से मना किया था।
- पप्पू ने इनकार किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई भी की थी।