इस दुकान पर मोदी बचपन में बेचते थे चाय, 100 करोड़ से ऐसे बनेगा टूरिस्ट स्पॉट
गुजरात का वडनगर रेलवे स्टेशन जहां कभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बेची थी अब आधुनिक रूप लेने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा बताया कि सरकार ने उस जगह के रिनोवेशन करने का फैसला किया है, जिस दुकान पर उन्होंने अपने बचपन में चाय बेची थी। उनके अनुसार वडनगर को विश्व टूरिज्म के नक्शे पर लाने के लिए ही इसका रिनोवेशन किया जा रहा है। अहमदाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (DRM) दिनेश कुमार के अनुसार कुल 100 करोड़ रुपए आसपास के एरिया को डेवलप करने के लिए मंजूर हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के अनुसार मोदी जिस दुकान पर चाय बेचते थे वो वडनगर रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर है।
- इस दुकान को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील किया जाएगा।
- यह योजना केंद्र सरकार की उस परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत गुजरात के मेहसाणा जिले में मोदी के जन्म स्थान वडनगर को विश्व पर्यटन स्थल पर मशहूर किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की अगुवाई में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस स्थान का दौरा किया है।
- जिसके बाद उस चाय की दुकान को आधुनिक रंग देने का काम किया जाएगा, हलांकि उसके पुराने स्वरूप को भी बरकरार रखा जाएगा।
- इस स्थान के अन्य खास जगहों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा।


Post a Comment