Header Ads

इस महिला के पेट में ऐसा क्या था जो… डॉक्टर्स भी हुए हैरान


इस महिला के पेट में पल रहे थे 150 केंचुए, डॉक्टर्स भी हुए हैरान, उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद से एक ऐसी ख़बर सामने आई है जिसे सुनकर आप ही क्या डॉक्टर्स भी हैरान हो चुके है|
बता दें कि, यहां डॉक्‍टरों की एक टीम ने महीनों से दर्द से जूझ रही एक महिला का चार घंटे तक ऑपरेशन कर उसके पेट से करीब 150 केंचुए निकाले| मिली जानकारी के अनुसार, महिला अब बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ है और बहुत जल्‍द ही उसे अस्‍पताल से छुट्टी मिल जाएगी|

मुगलसराय जिले की नई बस्ती निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में गुरुवार को अचानक दर्द उठा| इसके बाद परिजनों ने तत्काल नेहा को केजी नंदा अस्पताल में भर्ती कराया| अस्पताल में डॉक्टरों ने दर्द का कारण जानने के लिए महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड करवाया|

रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं| दो दिन बाद शनिवार को चिकित्सकों ने चार घंटे तक चले ऑपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले|

अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है|

इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें| उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी|