फिल्म इंदु सरकार: इंदिरा ने शादी में पहनी थी पिता के हाथ से बनाई हुई साड़ी
बॉलीवुड फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर के मुंह पर कालिख पोतने वाले को एक कांग्रेस नेता ने 1 लाख रुपए इनाम में देने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि 1975 में इंदिरा गांधी सरकार में लगाई गई इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर यह फिल्म बनी है। इस बीच आपको बताने जा रहा है कि किस तरह इंदिरा गांधी अपने शादी को लेकर चर्चा में रहीं। फिरोज गांधी से उनकी शादी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ। इस विवाह में इंदिरा ने पिता जवाहरलाल नेहरू के हाथ से काते गए सूत की साड़ी पहनी थी
दरअसल, लेखिका कृष्णा हठीसिंह ने इंदिरा गांधी पर लिखी किताब 'इंदिरा से प्रधानमंत्री' में बताया है कि 26 मार्च 1942 को उनकी शादी हुई थी।
- किताब में लिखा है कि फिरोज गांधी से इंदिरा की शादी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ।
- हालांकि, महात्मा गांधी के समझाने पर जवाहरलाल नेहरू इस शादी के लिए तैयार हो गए थे।
केसरिया रंग की साड़ी पहनी
- कृष्णा लिखती हैं कि 'मार्च में शादी के दिन इंदिरा ने केसरिया रंग की साड़ी पहनी थी। उसमें चांदी के छोटे-छोटे फूल लगे हुए थे। साड़ी का सूत उनके पिताजी ने अपने जेल के दिनों में काता था।'
- 'सोने-चांदी के आभूषणों के बदले उसे फूलों के गहनों से सजाया गया था, जैसा कि कश्मीरियों में रिवाज है। वह हमेशा की तरह शांत और गंभीर लग रही थीं, लेकिन चेहरे की चमक उनके आंतरिक उछाह को उजागर कर रही थी।


Post a Comment