Header Ads

जब पहली बार CM बने लालू, 9वें बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं राबड़ी


लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी यादव ने 4 जुलाई को 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनके हसबैंड तेजप्रताप ने स्पेशल गोल्डन केक तैयार करवाया। राजलक्ष्मी लालू की इकलौती ऐसी बेटी हैं जिसका जन्म उनके सीएम बनने के बाद हुआ। जब पहली बार CM बने थे लालू, 9वें बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं राबड़ी

- लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। तब राबड़ी देवी 9वें बच्चे के साथ प्रेग्नेंट थीं।
- लालू के पद संभालने के 4 महीने 16 दिन दिन बाद राबड़ी ने राजलक्ष्मी को जन्म दिया।
- इससे पहले लालू के 2 बेटे और 6 बेटियां थी। इन सभी 8 बच्चों का जन्म उनके सीएम बनने से पहले हुआ था। 9 बच्चों के नाम इस प्रकार से हैं-
पहला बेटा - तेज प्रताप यादव (बिहार सरकार में हेल्थ मिनिस्टर)
दूसरा बेटा - तेजस्वी यादव (डिप्टी चीफ मिनिस्टर, बिहार)
पहली बेटी - मीसा यादव (1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी हुई।)
दूसरी बेटी - रोहिनी देवी (मई 2002 में यूएस बेस्ड कम्प्यूटर इंजीनियर राव समरेश सिंह से शादी हुई।)
तीसरी बेटी - चंदा सिंह (2006 में इंडियन एयरलाइन्स पायलट विक्रम सिंह से शादी गुई।)
चौथी बेटी - रागिनी यादव (कांग्रेस लीडर जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव की वाइफ हैं।)
पांचवीं बेटी - हेमा यादव (राजनेता विनीत यादव की पत्नी)
छठवीं बेटी - अनुष्का राव (हरियाणा के कांग्रेस लीडर अजय सिंह के बेटे चिरंजीव राव की पत्नी।)
सातवीं बेटी - राजलक्ष्मी यादव (मैनपुरी से सपा सांसद तेजप्रताप यादव की पत्नी।)
दो साल पहले हुई शादी
- लालू ने अपनी 7वीं बेटी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव से की है। तेज मुलायम सिंह के दिवंगत भतीजे रणवीर सिंह के बेटे हैं।
- दो राजनीतिक राजघरानों के बीच हुई यह शादी 26 फरवरी 2015 को हुई।
- राजलक्ष्मी से शादी करने के लिए तेज प्रताप 2 चार्टर प्लेन के साथ बरात लेकर गए थे।
- 2 चार्टर प्लेन के अलावा एक 35 सीटर प्लेन भी बरात में शामिल था।
- शादी दिल्ली में हुई थी, जिसमें अमिताभ-जया बच्चन, नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
कॉलेज में हुई थी मुलाकात
- तेज प्रताप और राजलक्ष्मी की पहली मुलाकात नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में हुई थी।
- दोनों के बीच वहीं से दोस्ती हुई। ग्रैजुएशन के बाद तेज यूके की लीड्स यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री लेने चले गए थे।