ऐसी दिखती हैं बॉलीवुड के विलेन की Wives, रहती हैं लाइमलाइट से दूर
बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को तो आपने कई बार देखा है। आज आपको इनकी वाइव्स की फोटोज दिखाने जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर विलेन्स की वाइव्स कैमरा और लाइमलाइट से दूर रहती हैं।शक्ति कपूर की वाइफ हैं शिवांगी कपूर
शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर
शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से 1982 में शादी की थी। शिवांगी लाइमलाइट से दूर रहती हैं और ज्यादा अपने फैमिली फंक्शन में ही शामिल होती हैं। वे एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। शिवांगी की बेटी श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर दोनों ही एक्टर हैं। हालांकि, श्रद्धा की गिनती इंडस्ट्री में सफल स्टार्स में होती है, वहीं सिद्धांत फिल्मों में खास कमाल नहीं कर पाए हैं। शक्ति कपूर ने 'खेल किस्मत का' (1977), 'संग्राम' (1979), 'जानी दुश्मन' (1979), 'नसीब' (1981), 'रॉकी' (1981), 'कुर्बानी' (1980) सहित कई फिल्मों में काम किया है
रंजीत ने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। उन्होंने 1986 में आलोका बेदी से शादी, जिससे उनकी मुलाकात चंकी पांडे की मां स्नेहलता ने करवाई थी। दोनों के दो बच्चे दिव्यंका बेदी और चिरंजीव हैं। बता दें कि आलोका लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। रंजीत ने 'गैर कानूनी' (1989), 'हमसे ना टकराना' (1990), 'पाप का अंत' (1989), 'जान की कसम' (1991), 'आ गले लग जा' (1994), 'करन अर्जुन' (1995) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अंजली की लव मैरिज है। नवाज जहां फिल्मों में सक्रिय हैं, वहीं अंजली ने भी कुछ फिल्मों में काम किया है। दोनों के दो बच्चे हैं। नवाज ने 'एक चालीस की लास्ट लोकल' (2007), 'कहानी' (2011), 'तलाश' (2012), 'आत्मा' (2012), 'किक' (2014) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
सोनू सूद जितने हैंडसम हैं, उनकी पत्नी सोनाली भी उतनी ही खूबसूरत हैं। सोनू और सोनाली ने 1996 में शादी की थी। दोनों का एक लड़का है इशांत। सोनाली लाइमलाइट और कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं। सोनू ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। सोनू ने 'युवा' (2004), 'आशिक बनाया आपने' (2005), 'जोधा अकबर' (2008), 'दबंग' (2010), 'आर राजकुमार' (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
डैनी की वाइफ हैं गावा। गावा लाइमलाइट से दूर रहती हैं। गावा सिक्किम की राजकुमारी रही हैं। कहने को तो दोनों की अरेंज मैरिज है, लेकिन शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की शादी 1990 में हुई थी और उनके दो बच्चे रिन्जिंग डेन्जोंगपा और पेमा डेन्जोंगपा हैं। डैनी ने धर्म और कानून (1984), 'कानून क्या करेगा' (1984), 'अंदर बाहर' (1984), 'आंधी-तूफान' (1986), 'भगवान दादा' (1986), 'अग्निपथ' (1990), 'हम' (1991) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
परेश रावल ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 1979 में मिस इंडिया रही एक्ट्रेस स्वरूप संपत से शादी की। दोनों के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य हैं। स्वरूप संपत ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, अब वे लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। परेश ने 'होली' (1984), 'नाम' (1986), 'कब्जा' (1987), 'राम लखन' (1989), 'हथियार' (1989), 'आंखें' (2001), 'शिकारी' (2000) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
अनुपम खेर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी वाइफ हैं किरण खेर भी एक्ट्रेस हैं। किरण बेहद स्टाइलिश हैं और फिल्मों में उन्होंने डिफरेंट किरदार निभाएं हैं। दोनों ने 1985 में शादी की थी। किरण की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें एक बेटा है सिकंदर खेर। अनुपम ने 'आखिरी रास्ता' (1985), 'कर्मा' (1986), 'तेजाब' (1987), 'जख्मी औरत' (1987), 'चालबाज' (1989) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
आशुतोष की वाइफ हैं रेणुका शहाणे। रेणुका ने कुछ फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। हालांकि, अब वे लाइमलाइट से दूर हैं। दोनों ने 2001 में शादी की थी। उनके दो बेटे सत्येन्द्र राणा और शौर्यमान राणा हैं। आशुतोष ने 'तमन्ना' (1997), 'दुश्मन' (1998), 'बादल' (2000), 'कसूर' (2001), 'अब के बरस' (2002), 'गुनाह' (2002) सहित कई फिल्मों में काम किया है।
प्रकाश राज की दूसरी वाइफ हैं पोनी वर्मा। दोनों ने 2010 में शादी की थी। उनकी पहली वाइफ का नाम है ललिता कुमारी है, जिनसे वे 2009 में अलग हो गए। प्रकाश और पोनी की लव मैरिज है। पोनी कोरियोग्राफर हैं। प्रकाश ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। उन्होंने 'वॉन्टेट' (2009), 'सिंघम' (2011), 'दबंग 2' (2012), 'पुलिसगिरी' (2013), 'जंजीर' (2013) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। प्रकाश को पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं, पोनी से उन्हें एक बेटा है।


Post a Comment