Header Ads

Lucknow: सिर्फ 3 घंटे की बारिश में ऐसे हुआ हाल, घरों में घुसा पानी


राजधानी में शन‍िवार को झमाझम बार‍िश हुई। इससे एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत म‍िली, वहीं दूसरी तरफ घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। सड़कों पर पानी भरने से घंटों जाम की स्थ‍ित‍ि बनी रही। स्कूली बच्चे जाम में ही फंसे रहे। कई वाहनों के गड्ढे में फंसने अफरा-तफरी का माहौल रहा। बता दें, यूपी में सबसे ज्यादा बार‍िश सुल्तापुर में 34.04 एमएम हुई, जबक‍ि लखनऊ में 24.9 एमएम दर्ज की गई।