सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की बेटियां, इंडिया छोड़ US में हो चुकीं शिफ्ट
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं। 2012 में बिजनेसमैन से शादी कर चुकीं ईशा शादी के पांच साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। ईशा की छोटी सिस्टर और धर्मेंद्र की दूसरी बेटी अहाना की करें तो वो भी शादी कर अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी हैं। वैसे ईशा और अहाना के अलावा धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से दो और बेटियां हैं जिनका नाम अजीता और विजेता हैं। बचपन के अलावा किसी से अजीता और विजेता की और फोटोज नहीं देखी हैं। हालांकि कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी जिसे अजीता-विजेता की रिसेंट फोटो बताया गया था।
- अजीता और विजेता, सनी देओल और बॉबी देओल की खास बहने हैं।
- जहां सनी, बॉली के साथ धर्मेंद्र की बेटियां ईशा और अहाना तो इंडस्ट्री में एक्टिव रही हैं लेकिन अजेता और विजेता कभी बॉलीवुड में नहीं आईं।
- अजीता और विजेता हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। इतना ही नहीं दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया।
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया(यूएस) में शिफ्ट हो गई हैं।
- जानकारी के मुताबिक, अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण “1000 Decorative Designs from India” नामक एक बुक के ऑथर हैं।
- अजीता जहां पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है।
- विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है।
- धर्मेंद्र की कंपनी का नाम 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वो भी अपनी बहन अजीता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।
57 साल से बॉलीवुड से जुड़ा है देओल खानदान
- देओल खानदान को फिल्म जगत से जुड़े करीब 57 साल हो चुके हैं।
- धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी।
- बाद उनके बेटे सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री पर छाए रहे। फिर बॉबी देओल आए। हालांकि बॉबी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
- अब सनी देओल के बेटे करण देओल सिल्वर स्क्रीन पर हाथ आजमाने जा रहे हैं। लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
- बता दें, धर्मेंद्र की पहली पत्नी है प्रकाश कौर। धर्मेंद्र ने प्रकाश ने 1954 में शादी की थी। दोनों के चार बच्चे सनी, बॉबी, विजेता और अजीता हैं।
- वहीं उन्होंने 2 मई, 1980 को हेमा मालिनी से धर्म बदलकर दूसरी शादी की। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा और अहाना है। धर्मेंद्र के चार पोते करन, राजवीर, आर्यमन और धरम देओल हैं।


Post a Comment